अधिकतर लोगों में 40 की उम्र के बाद गठिया की समस्या होने लगती है। गठिया की समस्या होने पर जोड़ों में बेहद दर्द होता है। इकसे अलावा कुछ लोगों में गठिया की समस्या इतनी बढ़ जाती है कि उन्हें उठने -बैठने में भी परेशानी महसूस होने लगती है।
वहीं बात अगर इस रोग के इलाज की जाए तो अक्सर गठिया से पीड़ित मरीजों को फिजियोथेरेपी कराने की सलाह दी जाती है। जिससे कुछ समय दर्द कम हो जाता है लेकिन गठिया की बीमारी ठीक नहीं हो पाती है। ऐसी गंभीर बीमारी से निजात पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का भी सहारा ले सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप गठिया में होने वाले दर्द को ठीक कर सकते हैं।
गठिया में नजर आने वाले लक्षण (symptoms of arthritis pain)
गठिया की समस्या होने का सबसे मुख्य कारण बॉडी में कैल्शियम की कमी मानी जाती है। जब कैल्शियम की लगातार बढने लगती है तो शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द होने लगता है।इसके अलावा यूरिक एसिड बढने से भी जोड़ों में दर्द की समस्या होने लगती है।
गठिया की पहचान इसमें नजर आने वाले लक्षणों से भी की जा सकती है। अक्सर गठिया की समस्या होने पर काम करने से बहुत अधिक थकान महसूस होने लगती है।या फिर जोड़ों में दर्द के साथ सूजन की भी समस्या होने लगती है। बताए गए इन सभी लक्षणों से आप गठिया की पहचान कर सकते हैं।
गठिया का दर्द कम करने के लिए घेरलू उपाय (Home remedies for arthritis pain )
हल्दी का सेवन करें : गठिया की समस्या दूर करने में हल्दी का सेवन सबसे कारगर माना जाता है। दरअसल हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट व एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जिनसे गठिया के दर्द में राहत मिलती है और अन्य बीमारियों के खतरे को भी कम करता है। गठिया से पीड़ित मरीजों को रोजाना 1या 2 चम्मच हल्दी का सेवन जरूर करना चाहिए ।
लहसुन खाएं : लहसुन का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। दरअसल जो लोग रोजाना लहसुन का सेवन करते हैं वह बहुत कम बीमार पड़ते हैं। इसलिए गठिया के मरीजों को रोजाना लहसुन की 4 कलियों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा लहसुन के सेवन से यूरिक एसिड की मात्रा भी कंट्रोल रहती है।
मुलेठी का सेवन करें : बता दें कि मुलेठी स्वाद में भी अच्छी होती है। इसलिए आप इसका सेवन दूध में मिलाकर आसानी से कर सकते हैं। मुलेठी का सेवन करना न सिर्फ गठिया के दर्द को कम करने में लाभदायक बल्कि इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र भी मजबूत रहता है और शरीर को अन्य बीमारियों से बचाने में भी मदद मिलती है।
सरसों का तेल : गठिया के दर्द को कम करने में सरसों का तेल भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आप अपने जोड़ों या शरीर के अन्य दर्द वाले हिस्से में कुछ देर सरसों का तेल लगाकर मालिश करते हैं, तो आपको दर्द से बहुत जल्दी आराम मिलेगा और सूजन भी कम होगी।