Pooja Makhija on Ranbir and Deepika’s Diet Regimes: लोग अक्सर इस बात को लेकर थोड़े चिंतित रहते हैं कि आखिर सेलिब्रिटीज ऐसा क्या खाते हैं जिससे वह इतने फिट और हेल्दी दिखते हैं। लड़कियों के दिमाग में यह बात भी आती है कि एक्ट्रेसेस अपने फिगर को कैसे मेंटेन कर के रखती हैं। बॉलीवुड सेलेब्स की डाइटिशियन पूजा मखीजा(Pooja Makhija) ने बताया कि आखिर ये सेलेब्स ऐसा क्या खाते या पीते हैं जिससे वह इतने फिट दिखते हैं और फिगर भी बिल्कुल मेंटेन रहता है। यदि आप भी अपने पसंदीदा सेलेब्स जैसा दिखना चाहते हैं तो पूजा मखीजा के डाइट प्लान को जरूर फॉलो करें।

पूजा मखीजा ने Times Now के वीडियो में बताया है कि सेलेब्स बिना खाना खाए बिकिनी बॉडी नहीं बनाती हैं। जानिए और भी जरूरी बातें:

1. दीपिका पादुकोण इसलिए इतनी खूबसूरत, फिट और हेल्दी दिखती हैं क्योंकि उनका पेट हमेशा भरा हुआ होता है। अगर वह उन्हें 2 घंटे पर खाने को बोलती हैं तो शार्प 2 घंटे पर वह खाना खाती हैं। अगर पूजा उन्हें पूरे महीने चावल खाने नहीं बोलती हैं तो वह पूरे महीने चावल नहीं खाती हैं। यही कारण है कि वह हर तरह से बिल्कुल परफेक्ट हैं।

2. पूजा मखीजा ने बताया कि वह हर किसी को वेजिटेबल जूस पीने की सलाह देती हैं। पूजा ने कहा कि उन्होंने रणबीर कपूर को इस जूस को पीने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया था और कहा था वह कुछ भी करेंगे लेकिन इस जूस को नहीं पिएंगें। लेकिन आज का दिन है जब वह पूरे दिन में एक गिलास वेजिटेबल जूस जरूर पीते हैं।
इसे बनाने का तरीका: अपने किचन में मौजूद किसी भी तीन सब्जियों को लें और पानी के साथ उसे ब्लेंड कर लें। अब पानी को छान लें। आप चाहे तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इस जूस में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपकी स्किन, बाल और पाचन के लिए बेहत फायदेमंद होते हैं।

3. पूजा मखीजा ने बताया कि मीरा राजपूत ने पोस्ट प्रेग्नेंसी के बाद एक बेहतरीन डाइट की मदद से अपना वेट मेंटेन किया। पूजा ने बोला कि बिना खाए आप कभी भी वजन कम नहीं कर सकते हैं। यदि आप सही डाइट नहीं फॉलो करेंगे तो आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। खासतौर पर प्रेग्नेंसी के बाद एक अच्छे डाइट की खास आवश्यकता होती है ताकि आपको एनर्जी मिल सके।

(और Health News पढ़ें)