Khesari Lal Yadav, Video, Fitness, Workout Videos, Photos, Diet, Pictures: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक हैं। हाल ही में खेसारी लाल Bigg Boss 8 में नजर आए थे। अपनी फिल्मों के अलावा खेसारी अपने गानों के कारण भी अपने फैन्स के बीच फेमस हैं। बॉलीवुड हो या फिर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री, हर एक एक्टर अपनी फिटनेस और डाइट का पूरा ध्यान रखता है। यूट्यूब के एक वीडियो में दिखाया कि खेसारी लाल खुद को फिट रखने के लिए जिम में कौन से एक्सरसाइज करते हैं। इतना ही नहीं उन्हें खाने में क्या पसंद है, इस बात को भी बताया। खेसारी को बॉडीबिल्डिंग का बेहद शौक है और उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में प्रवेश करने से पहले ही जिम शुरू कर दिया था। आइए जानते हैं उनकी फिटनेस का राज-
खेसारी ने खुद एक यूट्यूब वीडियो में बताया कि वह रोजाना कम से कम 2 घंटे जिम में वर्कआउट करते हैं। खेसारी ने बताया कि अगर आप किसी चीज को करने की ठान लेते हैं तो आप उसे कर पाएंगें। खेसारी ने यह भी बताया कि जिम करना थोड़ा मुश्किल होता है। बॉडी बनाना खेती करने से भी मुश्किल है। लेकिन उन्होंने बोला कि उनकी बॉडी ही उनकी खेती है क्योंकि फिल्मों में उसी की मांग होती है।
इस वीडियो में खेसारी लगभग 150 किलो का वेट उठाने दिखें। इसमें उनके ट्रेनर भी उनकी पूरी मदद कर रहे हैं। वीडियो में खेसारी लाल ने अपने फैन्स को बॉडी फिटनेस के बारे में बहुत से सुझाव भी दिएं हैं और बताया कि फिट और हेल्दी रहना कितना जरूरी होता है। चाहे वह कोई आम इंसान हो या फिर कोई सेलिब्रिटी।
खेसारी लाल यादव अपने कंधे से लेकर शरीर के अलग-अलग हिस्सों के लिए एक्सरसाइज करते हैं। वीडियो में खेसारी डंबल की मदद से कंधे का एक्सरसाइज करते दिखें। इस वीडियो में वह अपने ट्रेनर के साथ हैं। डंबल एक्सरसाइज हाथ और कंधे की मजबूती के लिए किया जाता है।
खेसारी लाल घंटों जिम में पसीना बहाते हैं ताकि वह एक टोन्ड और फिट बॉडी पा सकें। खेसारी जिम के लिए हमेशा समय निकालते हैं, शूटिंग के दौरान भी वह वर्कआउट करना स्किप नहीं करते हैं। वह फिट रहने के लिए एक प्रॉपर डाइट फॉलो करते हैं। खेसारी वर्कआउट करने से पहले प्रोटीन शेक जरूर पीते हैं।
(और Health News पढ़ें)