Kareena Kapoor: जैसा कि हम सभी को पता है कि करीना कपूर काफी फिटनेस फ्रीक हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि वह अपने बेटे तैमूर के फिटनेस का भी बेहद ध्यान रखती हैं। करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अपने बेटे तैमूर के लिए एक खास डाइट प्लान बनाती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह तैमूर को बाहर का खाना नहीं खाने देती हैं बल्कि घर पर बना खाना ही खिलाती हैं।
करीना कपूर ने बताया कि “मैं हाइपर पैरानॉयड हूं। मैं तैमूर को किसी बर्थडे पार्टी का खाना नहीं खाने देती हूं। लेकिन हां कभी-कभी चिप्स खाने की परमिशन दे देती हूं। तैमूर को मैं ज्यादा घर का बना खाना देती हूं जैसे- इडली, डोसा और खिचड़ी। मैं तैमूर का डाइट प्लान खुद बनाती हूं। हर महीने उनका डाइट प्लान बदलती हूं और तैमूर के पसंद की चीजें बनाती हूं।”
करीना ने यह भी कहा कि “जो भी फल और सब्जियां फायदेमंद होती हैं मैं तैमूर को वह जरूर खिलाती हूं।” करीना ने कहा कि शुरूआत में तैमूर इस तरह के खाने को पसंद नहीं करता था लेकिन धीरे-धीरे उसे पसंद आने लगा और अब वह इन फूड्स को एन्जॉय करता है। तैमूर को अब इन फूड्स की आदत हो गई है।
काम की बात करें तो करीना की अंतिम फिल्म “वीरे दी वेडिंग” थी। इस फिल्म में करीना के साथ सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिक्षा तलसानिया भी थीं। बता दें कि करीना कपूर जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखने वाली हैं। उनकी अलगी फिल्म ‘गुड न्यूज’ है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं। बता दें कि यह फिल्म 27 दिसंबर को रीलिज होने वाली है।
(और Health News पढ़ें)