Karva Chauth 2019 fasting tips, date, day, wishes, history, significance: भारतीय महिलाओं के लिए करवा चौथ उत्साहपूर्वक होता है। यह त्योहार विवाहित महिलाओं की प्रेम और भक्ति को दर्शाता है। इस दिन महिलाएं बिना पानी और भोजन के व्रत करती हैं। सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक अपने पति की भलाई और दीर्घायु के लिए वह यह व्रत रखती हैं। कुछ पति इस बंधन को और मजबूत बनाने के लिए करवा चौथ के व्रत का पालन करते हैं। हर साल इस त्योहार का आनंद लेने के लिए, खाना और पानी की अनुपस्थिति के कारण होने वाले दुष्प्रभावों को समाप्त करना महत्वपूर्ण है। करवा चौथ का व्रत तोड़ते वक्त भी आपको कई बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है ताकि स्वास्थ्य पर कोई भी बुरा प्रभाव ना पड़ें। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स-

दही खाएं- दही शरीर को पोटेशियम, कैल्शियम, प्रोटीन के साथ और भी कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रदान करता है। दही में मौजूद विटामिन-बी पाचन प्रक्रिया की अम्लता और क्षारीयता को बनाए रखते हुए पीएच संतुलन बनाए रखता है। यह हमारे शरीर को गुड बैक्टीरिया प्रदान करता है जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है।

हल्का खाएं- स्वस्थ सलाद शरीर को संतुलन की स्थिति में वापस ला सकता है। हमारे शरीर और मन की प्राकृतिक प्रवृत्ति उपवास के ठीक बाद मनोरम भोजन के लिए तरसना है। ऐसे में आप कच्चे फल, कच्ची सब्जियां और स्प्राउट्स चुनें जो तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है और आसानी से पच जाता है। साथ ही शरीर को विटामिन, मिनरल्स, फाइटोन्यूट्रिएंट्स और अन्य पोषक तत्व भी प्रदान करता है।

चाय और कॉफी नहीं पिएं – यह आमतौर पर देखा गया है कि ऊर्जावान महसूस करने के लिए लोग चाय पीना पसंद करते हैं, लेकिन यह सुझाव दिया जाता है कि चाय या कॉफी लेने की लालसा को बंद करें, विशेष रूप से उपवास तोड़ने के बाद। ऐसा करने से एसिड रिफ्लक्स होने की संभावना बढ़ जाती है।

पानी पिएं – व्रत तोड़ने के बाद पर्याप्त पानी जरूर पिएं। कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पिएं। यह आपके शरीर को एनर्जी प्रदान करता है और आपकी थकावट भी दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा पानी शरीर के टॉक्सिंस को नष्ट कर देता है।