संतरा सर्दी में पाया जाने वाला फल है जिसकी देश और दुनिया में 600 से अधिक किस्में हैं। अक्सर लोग संतरे का सेवन सुबह के नाश्ते में जूस के रूप में करते हैं। मीठा और स्वादिष्ट संतरे का सेवन लोग उसका जूस बनाकर और सीधे छीलकर करते हैं। संतरा विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत है जो हमारी दैनिक विटामिन सी की जरूरत का 92% तक हो सकता है। विटामिन सी शरीर को कोलेजन को रिजनरेट करने में मदद करता है और स्किन को जवान बनाता है। विटामिन सी हयालूरोनिक एसिड के उत्पादन को बढ़ाता है जो हमारे शरीर को अधिक कोलेजन का उत्पादन करने में मदद करता है। उम्र बढ़ने के साथ हमारा शरीर स्वाभाविक रूप से कम कोलेजन का उत्पादन करता है, इसलिए संतरा खाने से स्किन को जवान और हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
न्यूट्रिएंट्स में प्रकाशित एक समीक्षा में पाया गया कि विटामिन सी हमारी कोशिकाओं को बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकता है, जिसमें मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी जुकाम के संक्रमण को रोकना शामिल है। एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ बिमल झाजर ने बताया विटामिन सी से भरपूर एक संतरा हमारी बॉडी की विटामिन सी की डिमांड को पूरा करता है। इसका सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारी से भी बचाव होता है।
संतरा ओरल हेल्थ को दुरुस्त करने में रामबाण इलाज है। जिन लोगों को गम में ब्लीडिंग होती है या फिर दूसरी परेशानी होती है वो रोजाना एक संतरा खाएं। अब सवाल ये उठता है कि क्या संतरे का सेवन खाने के बाद किया जा सकता है। क्या खाने के बाद संतरा खाने से खाना जल्दी हजम होता है। संतरा गैस और एसिडिटी का इलाज करता है। आइए जानते हैं कि संतरा कैसे पाचन को प्रभावित करता है।
संतरा पाचन को कैसे प्रभावित करता है?
संतरे में ऐसे पोषक तत्व मौजूद हैं जो पाचन तंत्र को प्रभावित करते हैं। संतरे में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह का फाइबर मौजूद होता हैं जो आंतों की गति को नियमित करता है और कब्ज का इलाज करता है। फाइबर खाने के अवशोषण को धीमा करता है जिससे पोषक तत्व बेहतर तरीके से पचते हैं। संतरे में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है जो पेट के लिए प्राकृतिक एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है। यह पेट की एसिडिटी को कंट्रोल करता है और भोजन को तोड़ने वाले एंजाइमों को सक्रिय करता है।
संतरा पानी से भरपूर होता है जो पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है। यह पाचन रसों के उत्पादन को बढ़ावा देता है जिससे खाना जल्दी पचता है। संतरे में मौजूद नेचुरल शुगर और फाइबर आंतों के लिए अनुकूल बैक्टीरिया को पोषण देते हैं जो पाचन में सुधार करते हैं। भोजन के बाद होने वाली गैस्ट्रिक समस्याओं जैसे गैस, भारीपन और अपच को कम करने में मदद कर सकता है। खाने के बाद इसे खाने से पेट हल्का महसूस होता है।
खाने के बाद संतरा खाने से क्या खाना जल्दी पचता है?
जी हां, खाने के बाद संतरा खाने से खाना जल्दी पचता है। ये पाचन तंत्र को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है। खाने के बाद संतरे का सेवन पाचन एंजाइम को सक्रिय करता है। संतरे में साइट्रिक एसिड होता है, जो पेट के एसिड को बैलेंस करता है और पाचन में सुधार करता है।
इन बातों का भी रखें ध्यान
अगर आप खाने में हैवी फूड,ऑयली फूड खा रहे हैं तो उन्हें खाने के तुरंत बाद संतरे का सेवन नहीं करें। हैवी फूड खाने के बाद संतरे का सेवन गैस और एसिडिटी को बढ़ा सकता है। बेहतर होगा कि हैवी फूड खाने के 30-60 मिनट बाद संतरा खाएं। अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो आप डॉक्टर की सलाह के मुताबिक संतरे का सेवन करें।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए करी पत्ता का सेवन इन 4 तरीकों से करें, नस-नस से निकल जाएगी गंदी चर्बी, टल जाएगा दिल के रोगों का खतरा। पूरी जानकारी के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।