आयुर्वेद में देसी जड़ी बूटियों का ज़खीरा जमा है। इन जड़ी बूटियों का इस्तेमाल रोगों का उपचार करने में और बॉडी को हेल्दी रखने में किया जाता रहा है। आयुर्वेदिक हर्ब्स की बात करें तो आंवला एक ऐसा देसी हर्ब है जो औषधीय गुणों से भरपूर है। आंवला जिसे भारतीय करौदा भी कहा जाता है, सेहत पर अमृत की तरह असर करता है। आंवला में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता हैं जो बॉडी का बीमारियों से बचाव करता हैं। आंवला का सेवन लोग कच्चा भी करते हैं और उसका पाउडर बनाकर भी करते हैं।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक अगर आंवला का सेवन रोजाना किया जाए तो आंखों की रोशनी बढ़ने लगती है। स्किन और बालों को हेल्दी रखने में आंवला जादुई असर करता है। आंवला का सेवन लोग कई तरह से करते हैं। कुछ लोग आंवला कच्चा खाते हैं तो कुछ लोग आंवला को सुखाकर उसका पाउडर बनाकर उसका सेवन करते हैं। आंवला का सेवन दोनों तरीके से किया जा सकता है, लेकिन दोनों के फायदे अलग-अलग होते हैं। आइए जानते हैं कि आंवला का सेवन कच्चा करने से ज्यादा फायदा होता है या उसका पाउडर बनाकर बॉडी को ज्यादा लाभ मिलता है।
कच्चा आंवला खाने के फायदे
कच्चा आंवला का सेवन करने से बॉडी को ज्यादा न्यूट्रिशन मिलता है और बॉडी तरोताजा रहती है। कच्चा आंवला में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और दूसरे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो बॉडी को हेल्दी रखते हैं। कच्चे आंवले का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। फाइबर से भरपूर कच्चा आंवला कब्ज का इलाज करता है और गैस से निजात दिलाता है। आंवला का सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है। कच्चे आंवला का सेवन करने से एनर्जी बूस्ट होती है और बॉडी का बीमारियों से बचाव होता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर कच्चा आंवला हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है और बालों को झड़ने से रोकता है। कच्चे आंवला का सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है।
आंवला पाउडर:
आंवला पाउडर का सेवन करना अधिक सुविधाजनक होता है, खासकर जब आपको आंवला का स्वाद कच्चे रूप में पसंद नहीं आता। आंवला का सेवन उसका पाउडर बनाकर करने से उसे निगलना आसान होता है। आंवला पाउडर में भी कच्चे आंवला की तरह ही गुण होते हैं लेकिन इसे कुछ दिनों तक स्टोर करने से इसके पोषक तत्व कम होने लगते हैं।
आंवला पाउडर ताजे आंवले को सुखाकर और पीसकर बनाया जाता है। यह एक लोकप्रिय विकल्प है क्योंकि इसकी शेल्फ लाइफ लंबी होती है और इसे आसानी से पानी, शहद या स्मूदी के साथ मिलाकर खाया जा सकता है। आंवला पाउडर को सुखाने पर इसमें से कुछ विटामिन सी कम हो जाता है लेकिन एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मौजूद होते हैं जो स्किन और बालों को हेल्दी रखते हैं।
आंवला पाउडर का सेवन करने से बॉडी के पीएच स्तर को संतुलित करने और लीवर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद मिलती है। आंवला को सुखाने की प्रक्रिया में विटामिन सी की कुछ मात्रा कम हो जाती है, जिससे यह ताजे आंवले की तुलना में थोड़ा कम शक्तिशाली होता है। अगर आप आंवला से अधिक लाभ लेना चाहते हैं तो उसका सेवन कच्चा ही करें। आंवला पाउडर एक अच्छा विकल्प हो सकता है। दोनों ही तरीके से आंवला का सेवन सेहत के लिए लाभकारी है।
आंतों की सूजन होने पर तेजी से बनती है पेट में गैस, इन 5 फूड को तुरंत डाइट का बना लें हिस्सा, बिना दवा सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।