बॉडी को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए कुछ जरूरी पोषक तत्वों की दरकार हमेशा रहती है। आयरन बॉडी के लिए जरूरी खनिज है जिसकी हमारी बॉडी को हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आवश्यकता होती है। आयरन लाल रक्त कोशिकाओं को पूरे शरीर में ऑक्सीजन ले जाने में मदद करता है। आयरन बॉडी के विकास और वृद्धि के लिए जरूरी पोषक तत्व है। महिलाओं से लेकर शिशुओं और बच्चों की डाइट में आयरन की खास आवश्यकता होती है। अगर आयरन से भरपूर फूड्स का सेवन नहीं किया जाए तो बॉडी में कई तरह की परेशानियां जैसे थकान, एकाग्रता में कमी और एनीमिया जैसी बीमारी हो सकती है। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए डाइट ही पर्याप्त है। अगर आप डाइट में आयरन से भरपूर फूड्स का सेवन करें तो बॉडी में इस पोषक तत्व की मात्रा को बनाए रख सकते हैं।
आयरन की कमी वाले ज्यादातर लोगों को रोजाना 150-200 मिलीग्राम मौलिक आयरन की आवश्यकता होती है। बॉडी की आयरन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए आप डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। अगर आप बहुत कम आयरन का सेवन करते हैं तो बॉडी में उसकी कमी के लक्षण दिखने लगते हैं।
आयरन की कमी ज्यादातर महिलाओं को कुछ खास स्थितियों जैसे पीरियड के दौरान हैवी ब्लीडिंग होने से, प्रेग्नेंसी में, ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं में, डिलीवरी के दौरान, बड़ी सर्जरी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रोगों जैसे सीलिएक रोग, सूजन, आंतों की परेशानी जैसे अल्सरेटिव कोलाइटिस, या क्रोहन रोग वाले लोगों में आयरन की कमी ज्यादा होती है। डाइट में आयरन से भरपूर फूड्स का सेवन नहीं करने से बॉडी में इस पोषक तत्व की कमी होने लगती है।
मुंबई सेंट्रल के वॉकहार्ट अस्पताल में OBGYN सलाहकार और मेटरनिटी एंड चाइल्ड केयर डिपार्टमेंट में हेड कॉर्डिनेटर डॉ गंधाली देवरुखकर ने बताया कि कम उम्र से ही महिलाओं के लिए उनकी डाइट में आयरन से भरपूर फूड्स का सेवन करने पर जोर देना चाहिए। आयरन की मात्रा को पूरा करने के लिए कई तरह के फूड्स मौजूद हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि उम्र और लिंग के मुताबिक बॉडी को कितना आयरन की जरूरत है? क्या पालक से बॉडी में आयरन की कमी को पूरा किया जा सकता है।
उम्र और लिंग के मुताबिक बॉडी में आयरन की दरकार
वयस्क पुरुष -(19-50 साल) | 8 mg |
यस्क महिलाएं (19-50 वर्ष) | 18 mg |
वयस्क (51 वर्ष और उससे अधिक) | 8 mg |
क्या पालक आयरन की कमी को पूरा करने के लिए पर्याप्त है?
पालक को आयरन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे खाद्य पदार्थों की एक लंबी सूची है जो आपको पालक से ज़्यादा आयरन दे सकते हैं। कुछ लोगों को पालक खाना पसंद नहीं है इसलिए वो पालक का सेवन करने से परहेज करते हैं। अगर आपको पालक अच्छा नहीं लगता तो आप उसकी जगह पर पालक से ज्यादा आयरन से भरपूर फूड्स का सेवन कर सकते हैं।
आयरन रिच फूड लिस्ट
- अगर आप मांसाहारी है तो आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों में आप मांस, अंडे का सेवन कर सकते हैं।
- शाकाहारी लोग आयरन की कमी को पूरा करने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।
- सूखे मेवे खासकर सूखी खुबानी का सेवन करें। आधा कप सूखे मेवे में 2 मिलीग्राम आयरन होता है। आप पालक नहीं खाते तो सूखे मेवे खा सकते हैं।
- क्विनोआ का सेवन करें। क्विनोआ आयरन का बेहतरीन स्रोत है। एक कप क्विनोआ में 2.8 मिलीग्राम आयरन होता है। यह ग्लूटेन-फ्री भी है।
- दाल का सेवन करें। लगभग आधा कप पकी हुई दाल में 3 मिलीग्राम आयरन होता है जो सेहत के लिए उपयोगी है।
- चिया सीड्स का करें सेवन। इन सीड्स में फाइबर, प्रोटीन और आयरन भरपूर मौजूद होता है। इन सीड्स का सेवन आप स्मूदी, ड्रिंक, पुडिंग, ट्रेल मिक्स, सलाद और अन्य चीजों में आसानी से कर सकते हैं।