पाइल्स एक ऐसी बीमारी है जो कभी भी किसी भी उम्र में परेशान कर सकती है। ये एक ऐसी हेल्थ प्रोब्लम है जिसमें एनस के आसपास की नसों में सूजन और दर्द की शिकायत होती है। इस बीमारी के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं जिसमें कब्ज सबसे बड़ा कारण है। कब्ज की वजह से एनस पर दबाव पड़ता है और नसों में सूजन आती है। इस बीमारी के पनपने के लिए खराब डाइट बेहद मायने रखती है।
डाइट में फाइबर की कमी होने से पाचन ठीक से काम नहीं करता और कब्ज की समस्या बढ़ती है और पाइल्स की संभावना बढ़ती है। पाइल्स की बीमारी के लिए कुछ और कारण भी जिम्मेदार हैं जैसे बढ़ता मोटापा, लंबे समय तक बैठना, प्रेग्नेंसी,आनुवंशिक कारण, बार-बार दस्त होना,भारी वजन उठाना, उम्र बढ़ना और लाइफस्टाइल बेहद मायने रखता है।
बवासीर दो तरह की होती है एक बादी बवासीर तो दूसर खूनी बवासीर। पाइल्स की बीमारी वात,पित्त और कफ रोग बढ़ने से होती है। इस बीमारी के लिए खराब डाइट बेहद जिम्मेदार है। डाइट में विपरीत आहार का सेवन करने से कब्ज की बीमारी होती है। कब्ज की वजह से ही पाइल्स की समस्या पनपती है। कब्ज की वजह से मल आंतों में सड़ने लगता है और इंफेक्शन का कारण बनता है।
पाइल्स का इलाज करना चाहते हैं तो आप खान-पान और लाइफस्टाइल में बदलाव करें। फाइबर से भरपूर फूड का सेवन करें, पानी ज्यादा पिएं, रेगुलर एक्सरसाइज करें,लम्बे समय तक एक जगह पर नहीं बैठे और कुछ देसी नुस्खों का सेवन करें तो आप आसानी से इस बीमारी को कंट्रोल कर सकते हैं।
आयुर्वेदिक और हर्बल मेडिसिन के एक्सपर्ट डॉक्टर सुभाष गोयल ने बताया पाइल्स एक ऐसी बीमारी है जो गट हेल्थ में खराबी की वजह से पनपती है। एनस में मस्से ज्यादातर लोगों के होते हैं जब गट हेल्थ बिगड़ती है तो इन मस्सों में इंफेक्शन होने लगता है और पाइल्स के लक्षण परेशान करने लगते हैं।
पाइल्स का आयुर्वेदिक गोली से इलाज
रसौत एक काले रंग की औषधि होती है जो पाइल्स का इलाज करने की रामबाण दवा है। आयुर्वेदिक जड़ी बूटी रसौत को बाजार से खरीद लें और उसे साफ कर लें। अब 50 ग्राम रसौत को एक फ्राई पैन में डालें और उसमें 250 ग्राम दूध मिलाएं और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें। कुछ देर पकाने से रसौत का खोया बन जाता है,आप इस मिश्रण की छोटी-छोटी गोली बना लें। जिन लोगों को पाइल्स की समस्या है वो रोजाना रात में सोने से पहले इस 1 गोली को खा लें। सिर्फ 8 दिनों तक इस गोली को खा लें पाइल्स के लक्षण कंट्रोल हो जाएंगे। पाइल्स को कंट्रोल करने के लिए आप इस दवा को रोजाना 8 दिनों तक खाएं आपको फायदा होगा।
गोली कैसे करती है पाइल्स को कंट्रोल
इस मैजिक गोली को रोजाना खाने से पेट का इन्फेक्शन कंट्रोल रहता है। इसे खाने से कब्ज की बीमारी कंट्रोल रहती है। इस गोली को खाने से बॉडी में किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। इस गोली को खाने से आंतों में जमा हुआ मल पूरी तरह बाहर निकल जाता है और इंफेक्शन से बचाव होता है।
कब्ज से परेशान रहते हैं तो रोज़ाना फर्मेंटिड फूड्स खाना कर दें शुरु, सुधर जाएगी गट हेल्थ और अरबों की संख्या में बढ़ जाएंगे गुड बैक्टीरिया। इन फूड्स की जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।