खराब पाचन बीमारियों को फैलाता है। खराब डाइट का सेवन करने से गैस, एसिडिटी और अपच की परेशानी हो सकती है। बहुत ज्यादा तेल, घी, मिलावटी खाने का सेवन करने से हाजमा खराब रहता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। आप जानते हैं कि अनाज का ज्यादा सेवन करने से आपको गैस, एसिडिटी और अपच की परेशानी ज्यादा होती है। अनाज में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है खासकर साबुत अनाज में। फाइबर से भरपूर डाइट पाचन तंत्र पर दबाव डालती है और गैस पैदा कर सकती है।
कुछ लोगों को अनाज में पाए जाने वाले ग्लूटेन से एलर्जी होती है जिससे गैस और पेट दर्द हो सकता है। कुछ अनाज जैसे चावल और ब्रेड में कार्ब की मात्रा ज्यादा होती है जो पाचन पर दबाव डालती है। कई बार अनाज को ठीक तरीके से पकाया नहीं जाता तो भी उससे पाचन पर असर पड़ता है। अनाज का सेवन जब हाई कैलोरी वाले फूड्स के साथ किया जाए तो गैस और एसिडिटी बढ़ती है।
एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ विमल झांझर ने बताया अगर आप पाचन तंत्र को दुरुस्त करना चाहते हैं तो अनाज का सेवन कम करें और कुछ हेल्दी फूड्स का सेवन बढ़ाएं। कॉफी-चाय और स्मोकिंग से परहेज करें। कब्ज को दूर करके ही आप अपने पाचन को ठीक कर सकते हैं। अगर आपका पाचन ठीक नहीं रहेगा तो आपकी आंतों में बिना पचा हुआ खाना सड़ता रहेगा और आंतों से जुड़ी बीमारियों का कारण बनेगा।
आप गट हेल्थ को दुरुस्त करना चाहते हैं तो रोजाना पानी का ज्यादा सेवन करें और डाइट में कुछ फलों का सेवन करें, आपकी गट हेल्थ दुरुस्त रहेगी। पाचन को ठीक करने और गट हेल्थ को सुधारने में कुछ फलों का सेवन बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि कब्ज,गैस और पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए कौन-कौन से फलों का सेवन करें।
पपीता का करें सेवन
आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया आप कब्ज, गैस और एसिडिटी का इलाज करने के लिए आप कुछ फलों का सेवन करें। पानी से भरपूर कुछ फल बॉडी को हाइड्रेट करते हैं और कब्ज को दूर करते हैं। आप कब्ज का इलाज करने के लिए रोजाना पपीता खाएं। इसमें भरपूर फाइबर होता है जो पाचन की सफाई करता है। इसमें पपाइन एंजाइम मौजूद होता है जो प्रोटीन को तोड़ता है और कब्ज का इलाज करता है। पपीता में वात और पित्त को बैलेंस करने की क्षमता होती है। पेट साफ करने के लिए पपीता का सेवन बेहद असरदार साबित होता है।
सूखा आलूबुखारा का करें सेवन
अगर आप कब्ज को दूर करना चाहते हैं तो सूखे हुए आलूबुखारा का सेवन करें। फाइबर से भरपूर आलूबुखारा पाचन में सुधार करता है और आंतों की गतिविधियों को बढ़ाता है। इसका सेवन करने से कब्ज का इलाज होता है और पाचन से जुड़ी परेशानियां दूर होती है। सोर्बिटोल और फाइबर से भरपूर आलूबुखारा स्टूल को सॉफ्ट करता है और पेट की सफाई करता है।
कीवी से करें कब्ज का इलाज
कीवी एक ऐसा फल है जो विटामिन सी से भरपूर होता है। इस फल का सेवन करने से कब्ज का भी इलाज होता है। कीवी में एक्टिनिडिन नामक एक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को पचाने में मदद करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। कीवी में फाइबर और पानी ज्यादा होता है जो बॉडी को हाइड्रेट करता है और कब्ज को तोड़ता है। अगर आप कब्ज और पाचन से जुड़ी परेशानियों से तंग रहते हैं तो आप अनाज की जगह इस फल का सेवन करें। सुबह खाली पेट एक या दो कीवी का सेवन आप सलाद, स्मूथी और दही में मिलाकर कर सकते हैं।
अंजीर का करें सेवन
अंजीर का सेवन सूखा किया जाए या फिर फ्रूट के रूप में दोनों ही तरीके से ये पाचन को दुरुस्त करती है। अंजीर को नेचुरल लक्सेटिव माना जाता है, जो आंतों की गति को बढ़ाता है। अंजीर में फाइबर ज्यादा होता है जो पाचन तंत्र तो दुरुस्त करता है और बॉडी में पोषक तत्वों की कमी को भी पूरा करता है। आप कब्ज को दूर करने के लिए रोजाना 5-6 अंजीर का सेवन करें।