अर्थराइटिस यानि गठिया रोग बुजुर्गों में ही नहीं बल्कि युवाओं में भी बढ़ता जा रहा है। यह जोड़ों में होने वाली वह समस्या है, जो दर्द के लिए जिम्मेदार होती है। गठिया का दर्द इतना ज्यादा परेशान करता है कि व्यक्ति कोई भी काम करने में असमर्थ हो जाता है। गठिया का रोग होने पर शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में अपनी खान-पान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। कई ऐसे फूड्स होते हैं जिनका सेवन करने से दर्द कम होने के बजाय और बढ़ जाता है। ऐसे में यदि आप अर्थराइटिस की समस्या से परेशान हैं तो इन फूड्स को भूलकर भी अपनी डाइट में शामिल ना करें-
अधिक चीनी ना खाएं: अधिक चीनी खाने से वजन बढ़ता है जो गठिया के मरीजों के लिए नुकसानदायक होता है। यह दर्द कम करने के बजाय और बढ़ा देता है। इसके अलावा चलने, उठने या बैठने में भी दिक्कत होने लगती है।
कैफीन का सेवन करें: अर्थराइटिस के मरीज यदि कैफीन का सेवन करते हैं तो वह शरीर के सारे पोषक तत्वों को सोख लेता है जिसके कारण शरीर डिहाईड्रेटेड भी हो जाता है। यह जोड़ों में होने वाले दर्द को और अधिक बढ़ा देता है।
तली चीजें ना खाएं: अर्थराइटिस के मरीजों को कभी भी अधिक मसालेदार या फिर तली चीजें नहीं खानी चाहिए। यह इम्युनिटी को कमजोर करता है और कई समस्याएं पैदा करता है। गठिया के मरीजों के जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को भी और अधिक बढ़ाता है।
डेयरी प्रोडक्ट्स ना खाएं: कई ऐसी बीमारी होती है जिसमें डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना बेहद नुकसानदायक होता है। अर्थराइटिस उनमें से एक है। यह जोड़ों के दर्द को कम करने के बजाय और अधिक बढ़ा देता है। इसके अलावा यह शरीर के सूजन को भी बढ़ा देता है।
खट्टी चीजों से दूरी बनाएं: गठिया रोग में खटाई वाली चीजें जैसे कच्चा आम, इमली, सिरका आदि का सेवन न करें। यह जोड़ों के दर्द को बढ़ाता है। साथ ही मांसपेशियों में सूजन भी पैदा करता है। इनका सेवन करने से दर्द असहनीय हो सकता है।
