सर्दी में लोग अंडे का सेवन ज्यादा करते हैं। अंडे का सेवन उबालकर,आमलेट बनाकर और कई अंडा करी बनाकर भी करते हैं। जैसे-जैसे सर्दी दस्तक देती है वैसे-वैसी बॉडी की गर्म चीजों का सेवन करने की डिमांड भी बढ़ती जाती है। अंडा एक ऐसा सुपर फूड है जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। दुनिया में पोषक तत्वों से भरपूर जितने फूड मौजूद हैं उनमें से सबसे ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर फूड अंडा है।

अंडे में इतनी ताकत और इतना पोषण है कि एक अंडा सिंगल सेल्स को चिकन में तब्दील कर सकता है। अंडा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है लेकिन कुछ लोग अंडे का सेवन करने से परहेज करते हैं। कुछ बीमारियों में लोग अंडे का सेवन करने से डरते हैं। कोलेस्ट्रॉल हाई होने पर लोग अंडे का सेवन करने से डरते हैं। कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी परेशानी है जिसमें नसों में गंदा चिपचिपा पदार्थ जमा हो जाता है जो ऑक्सीजन को बॉडी के सभी अंगों तक पहुंचने में बाधा पैदा कर सकता है।  

कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है एक HDL कोलेस्ट्रॉल तो दूसरा  LDL कोलेस्ट्रॉल जिसे खराब कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। ये कोलेस्ट्रॉल ब्लड फ्लो में ज्यादा होता है तो यह ब्लड वैसल्स की वॉल पर जमा होने लगता है और धीरे-धीरे प्लाक का रूप ले लेता है। इस प्लाक की वजह से ब्लड वैसल्स सिकुड़ने लगती हैं और कठोर हो जाती हैं जिसकी वजह से रक्त प्रवाह रुक सकता है और बॉडी के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की सप्लाई कम होने लगती है। ये कोलेस्ट्रॉल दिल के रोगों और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा देता है।

आयुर्वेदिक और युनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया अक्सर लोग कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लिए अंडे को जिम्मेदार मानते हैं जो पूरी तरह गलत है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में अंडे को लेकर अक्सर भ्रम होता है, खासकर हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों के लिए। अंडे को लेकर कई रिसर्च ने यह बात साबित हो चुकी है कि अंडे का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए तो ये सुरक्षित है। जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल हाई रहता है अंडा उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल में अंडे का सेवन सुरक्षित हैं?  एक दिन में कितने अंडे का सेवन सुरक्षित हैं?

कोलेस्ट्रॉल में अंडे का सेवन सुरक्षित हैं?

एक रिसर्च में कुछ लोगों को शामिल किया गया और उन्हें रोजाना अंडे का सेवन करने की सलाह दी गई। रिसर्च में शामिल लोगों को रोजाना 1 से 3 अंडे पीली जर्दी के साथ रोजाना खिलाएं गए। कुछ समय बाद शोधकर्ताओं ने पाया जिन लोगों को रोजाना अंडा खिलाया गया उनका HDL यानि गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया। शोधर्ताओं ने पाया जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल हाई था उन्हें भी रोजाना अंडे दिया गए और रिसर्च में पाया गया कि इन हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों का कोलेस्ट्रॉल पहले के जैसा ही था। अंडे का सेवन करने से उनके कोलेस्ट्रॉल पर किसी तरह का कोई फर्क नहीं पड़ा।

एक दिन में कितने अंडे का सेवन ठीक हैं?

रिसर्च के मुताबिक अंडे का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल पर कोई असर नहीं पड़ता और दिल के रोगों का खतरा भी नहीं रहता। आप एक दिन में एक से 3 अंडे का सेवन कर सकते हैं।