Fruits to avoid dehydration: गर्मी में लोगों का स्वास्थ्य अधिक प्रभावित होता है। इसके पीछे का एक बड़ा कारण जंक फूड्स खाना भी होता है। साथ ही कई लोग पानी पीने से बचते हैं जिसके कारण डिहाईड्रेशन होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। गर्मी के मौसम में फलों को डाइट में शामिल करना ना सिर्फ डिहाईड्रेशन से बचाता है बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी राहत दिलाता है। कई ऐसे फल होते हैं जिनमें उच्च मात्रा में पानी होता है जो शरीर को पर्याप्त पानी प्रदान करता है जिससे डिहाईड्रेशन की समस्या नहीं होती है। साथ ही कई ऐसे फल भी होते हैं जिनमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं जो स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है।
पपीता:
पपीता में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही पपीता शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है जिससे डिहाईड्रेशन होने की संभावना कम हो जाती है। पपीता में लगभग 86 प्रतिशत पानी होता है।
सेब:
सेब में उच्च मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन और फाइबर होता है जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है। साथ ही इसमें मौजूद पानी शरीर को गर्मी से राहत दिलाता है और डिहाईड्रेशन होने से बचाता है।
संतरा:
संतरा स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। संतरा में विटामिन-सी होता है जो शरीर को स्वस्थ रखता है। साथ ही संतरा में 80-85 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है जो शरीर को हाईड्रेटेड रखने में मदद करता है।
तरबूज:
गर्मी की तेज धूप से राहत दिलाने के लिए तरबूज एक बेहद लाभकारी फल होता है। साथ ही तरबूज में जिन्क, कॉपर, मैग्निशियम, सेलेनियम, कोलिन और विटामिन होता है जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा शरीर को पर्याप्त पानी भी प्रदान करता है।
(और Health News पढ़ें)
