Immunity Boosting Tips: उम्र के साथ महिला व पुरुष का शरीर अलग तरह से बिहेव करने लगता है। औरतों की उम्र जैसे-जैसे बढ़ती है उनमें मेटाबॉलिज्म की कमी हो जाती है और उनका मसल मास में भी गिरावट आती है। वहीं, मेनोपॉज होने से महिलाओं में वजन बढ़ने, मूड स्विंग्स और कई दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं।

इन कारणों से 40 साल से अधिक उम्र की महिलाओं में मेटाबॉलिज्म और न्यूट्रिशन संबंधी जरूरतें बदलने लगती हैं। ऐसे में स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम करने से इन महिलाओं के ओवरॉल हेल्थ में सुधार आता है। वहीं, इस उम्र में मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में महिलाओं को धूम्रपान और शराब के सेवन से भी बचना चाहिए। इसके अलावा, मसालेदार व तला हुआ भोजन खाने से भी परहेज करना चाहिए। 40 साल के बाद इम्युनिटी बढ़ाने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में कुछ जरूरी फूड्स खाने की सलाह दी जाती है।

चिया सीड्स: चिया सीड्स में फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड्स, मैग्नीशियम और प्लांट बेस्ड प्रोटीन पाया जाता है। मैग्नीशियम हड्डियां मजबूत करने में कारगर है। इनके सेवन से लोग ज्यादा समय तक संतुष्ट रहते हैं और भूख कम लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये पानी को बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब करने में सक्षम हैं। सुबह चिया सीड्स से बने स्मूदी अथवा ओटमील में इसका इस्तेमाल खाने में मौजूद न्यूट्रिशनल वैल्यू को बढ़ाते हैं।

खट्टे फल: विटामिन-सी युक्त फलों के सेवन से न केवल इम्युनिटी बढ़ती है, बल्कि इससे हृदय सुरक्षित रखता है, त्वचा चमकदार और दिमाग मजबूत होता है। ऐसे में संतरा, अंगूर, नींबू और आंवला जैसे फलों का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फाइबर और विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है।

अंडा: अंडा विटामिन-डी का बेहतरीन स्रोत माना जाता है, साथ ही इसमें आयरन होता है। आमतौर पर देखा गया है कि महिलाओं में इन दोनों ही पोषक तत्वों की कमी होती है। 40 साल के बाद महिलाओं के लिए अंडे का सेवन फायदेमंद होता है। इस उम्र में मेनोपॉज के बाद अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। दिल की बीमारी और मोटापा भी जो महिलाएं अंडा का सेवन करती हैं उनमें कम देखने को मिलती है।