सर्दियों में अक्सर लोग गुड़ खाना पसंद करते हैं। गुड़ में उच्च मात्रा में आयरन और विटामिन सी होता है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा गुड़ में फॉस्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। साथ ही गुड़ का इस्तेमाल गले की समस्या और सांस लेने की नली में परेशानी होने पर किया जाता है। वहीं सर्दियों में एक और चीज अक्सर लोग खाते हैं, वह है मूंगफली। मूंगफली एक सुपरफूड है जिसमें विटामिन, मिनरल, फोलेट, प्रोटीन और नियासिन जैसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को कई प्रकार की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। लोग अक्सर इन दोनों चीजों के महत्व को कम आंकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में गुड़ और मूंगफली खाने के हैं क्या हैं फायदे।
सर्दियों में मूंगफली खाने के फायदे:
1. मूंगफली में ट्रिप्टोफन होता है जो सेरोटोनिन नामक हार्मोन को बढ़ाता है। डिप्रेशन के दौरान, मूंगफली का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
2. मूंगफली में नियासिन और विटामिन-बी3 होता है जो दिमाग को बेहतर काम करने में मदद करता है और साथ ही दिमाग की शक्ति को बढ़ाता है।
3. मूंगफली में प्रोटीन होता है जो बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है। इसके अलावा इसमें अमीनो एसिड भी होता है जो बच्चे के स्वस्थ विकास में मदद करता है
4. मूंगफली में मौजूद जिन्क, कॉपर, सोडियम, विटामिन और फॉस्फोरस हृदय रोग के खतरे को कम करते हैं।
5. इसके अलावा मूंगफली का सेवन त्वचा को की रंगत को बेहतर करता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है।
सर्दियों में गुड़ खाने के लाभ:
1. गुड़ डाइजेस्टिव एंजाइम के उत्पादन को बढ़ाता है जिससे पाचन में सुधार होता है। गुड़ में मौजूद फाइबर कब्ज, गैस, एसिडिटी की समस्या से बचाता है।
2. गुड़ में कैल्शियम होता है जो आपके दांत और हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर करता है।
3. सर्दियों के दौरान गुड़ खाने से शरीर गर्म रहता है और आपको ठंड कम लगती है।
4. गुड़ में विटामिन और मिनरल होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ और पोषक तत्व प्रदान करने में मदद करती है।
5. गुड़ में मौजूद पोटेशियम मेटाबॉल्जिम को बूस्ट करता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
