आंत हमारे पाचन तंत्र का अहम हिस्सा होती हैं जिसे दूसरा ब्रेन कहा जाता है। आंत दो होती है एक छोटी आंत तो दूसरी बड़ी आंत। बड़ी आंत को कोलन कहा जाता है जिसकी लम्बाई 5 फुट होती है। आंतो का काम जो भी हम खाना खाते हैं उससे पोषक तत्वों का अवशोषण करना है। हम जो कुछ भी खाते और पीते है हमारी आंत उसे सोख लेती है, खाना पचने के बाद मल हमारी बड़ी आंत में जमा होता है। आंतों में सूजन होने पर, आंत में घाव होने पर, आंत सिकुड़ने पर या फिर आंत से जुड़ी दूसरी परेशानी होने पर आंत कमजोर हो जाती हैं और वो ठीक से काम नहीं कर पाती। आंत में कुछ भी परेशानी होने पर बॉडी मं उसके लक्षण दिखने लगते हैं।

अगर हर खाने के बाद अपने पेट को असहज रूप से भरा हुआ महसूस करते है या आपको लगातार डकार आती है तो ये स्थिति हर बार भारी भोजन करने की वजह से नहीं होती बल्कि आंतो में दिक्कत होने की वजह से होती है। ये लक्षण आंतों में असंतुलन या धीमी मेटाबोलिक प्रणाली के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। जब आपकी आंत स्वस्थ होती है तो वह भोजन को प्रभावी ढंग से पचाती है। लेकिन जब आंत में दिक्कत होती है तो पेट में गैस, पेट फूलना, कब्ज और सीने में जलन जैसे लक्षण दिखने लगते हैं।

ये सभी लक्षण आपकी आंत में परेशानी होने के हो सकते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर प्रताप चौहान के मुताबिक आंतों में अपच का कारण आंतों में आम का जमा होना होना हो सकता है जिससे आंतें कमजोर होने लगती हैं।आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि आंत में खराबी होने पर बॉडी में कौन-कौन से लक्षण दिखते हैं।

बार-बार पेट फूलना, डकार आना और एसिडिटी

अगर हर खाने के बाद आपका पेट असहज रूप से भरा हुआ महसूस करता है या आप लगातार डकार लेते हैं तो ये लक्षण आंतों में परेशानी होने के हैं। जब आंत हेल्दी होती है तो वो सही तरह से खाने के पचाती है लेकिन जब आंत में परेशानी होती है तो गैस, पेट फूलना, कब्ज और सीने में जलन जैसे लक्षण दिखने लगते हैं।

स्किन की समस्याएं भी आंत की खराबी के संकेत

अगर आपकी बॉडी में कुछ ठीक नहीं चल रहा तो इसका असर आपकी आंत में भी देखने को मिलेगा। आंत में खराबी होने पर आपके चेहरे पर कुछ लक्षण दिखने लगते हैं। चेहरे पर मुहांसे होना, स्किन का रंग फीका होना, स्किन का मुरझाया हुआ दिखना,अचानक चेहरे पर मुंहासे आना स्किन केयर की समस्या नहीं बल्कि आपकी बिगड़ती गट हेल्थ के निशान हैं। आंतों में असंतुलन स्किन की गुणवत्ता में गिरावट और सोरायसिस जैसी बीमारियों का संकेत हो सकते हैं। हेल्दी आंत सिर्फ पाचन ही नहीं, बल्कि आपकी स्किन की सेहत के लिए भी जरूरी है।

अनियमित मल त्याग कब्ज और दस्त

अगर आपको बार बार मल डिस्चार्ज करना पड़ता है, लगातार कब्ज होता है,अनिश्चित समय पर मल त्याग, या बार-बार दस्त जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है तो यह संकेत है कि आपकी आंत की सेहत बिगड़ रही है। कब्ज तब हो सकता है जब आपकी आंतों में फाइबर, पर्याप्त पानी या अच्छे बैक्टीरिया की कमी होती है। वहीं दस्त आंतों में सूजन, संक्रमण या खाद्य असहिष्णुता (food intolerances) का संकेत हो सकता है।

डायबिटीज है और आम देखते ही मुंह से लार टपकती है, इस स्मार्ट तरीके से करें mango का सेवन, Blood Sugar रहेगा नॉर्मल। आम का सेवन करने को लेकर आप पूरी जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें।