Hot Water Health Benefits, Tooth Pain, Medication, Remedy: सर्दी-जुकाम के कारण ना सिर्फ असहजता महसूस होती है बल्कि कई अन्य समस्याएं भी होती हैं। अमेरिका के नेशनल इंस्चीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, सर्दी-जुकाम के कारण दांत खराब होने की संभावना भी बढ़ जाती है। सर्दी-जुकाम के कारण दांत या मसूड़ों में दर्द होता है। जब आप बीमार होते हैं तो ज्यादातर समय, दांत या मसूड़ों में दर्द होता है, जो किसी गंभीर चीज का संकेत नहीं है। इस समस्या से खुद को बचाने के लिए और रिलैक्स करने के लिए आप गर्म पानी(Hot Water) पी सकते हैं। गर्म पानी आपके शरीर के टॉक्सिंस को नष्ट कर देता है और आपको हेल्दी रखता है। आइए इससे जुड़ी अन्य समस्याओं के बारे में जानते हैं-
शुष्क मुंह- नाक बंद हो जाना सर्दी होने का एक सामान्य दुष्प्रभाव है। यह जमाव आपके मुंह के माध्यम से अधिक बार सांस लेने का कारण बन सकता है, जो आपके दांतों, मसूड़ों और होंठों को सूखा सकता है। इसके कारण सूखी खांसी, खराब दांत और गम टिशू होने की संभावना भी बढ़ जाती है। लार आपके मुंह के दांतों के क्षय के खिलाफ सबसे शक्तिशाली बचाव में से एक है। जब आप बीमार हैं शुष्क मुंह आपके दांतों पर अधिक पट्टिका का निर्माण कर सकता है। जब भी आपको ऐसी कोई समस्या या परेशानी महसूस हो तो खुद को हाईड्रेटेड रखें और खूब सारा पानी पिएं। ध्यान रहे पेन किलर्स आपके ड्राई माउथ का एक कारण हो सकती है।
साइनस प्रेशर- जब आपको अधिक सर्दी-जुकाम होता है तो अधिक बलगम होने के कारण आपकी साइनस कैविटी ब्लॉक हो जाती है। साइनस कैविटी पर अधिक दबाव पड़ने की वजह से दांत में दर्द की समस्या भी बढ़ जाती है। इस दबाव को कम करने के लिए आप गर्म पानी पी सकते हैं या फिर तौलिए को गर्म कर के अपने नाक, आंख और गाल पर रख सकते हैं।
साइनस और कान में इंफेक्शन- दांत में अधिक दर्द होना साइनस के लक्षणों में से भी एक हो सकता है। इसके कारण साइनस कैविटी के पास दर्द होने लगता है। अगर आपके दांत में लगातार दर्द हो रहा है तो आपको डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। यह साइनस या फिर काम में इंफेक्शन का कारण भी बन सकता है।
(और Health News पढ़ें)

