Home Remedies For Periods Cramps : हार्मोन में असंतुलन, शरीर में खून की कमी, कमजोरी और पेट में सूजन की वजह से महिलाओं को पीरियड के दौरान असहनीय दर्द सहना पड़ता हैं। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए कई लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं। लेकिन ऐसा माना जाता है कि हर महीने दर्द से छुटकारा पाने के लिए दवाइयां लेने से हमारे शरीर पर दवाइयों का साइड इफेक्ट होता है।
समय के साथ-साथ यह दवाइयां भी काम करना बंद कर देती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खों का रुख किया जाए।
करें नारियल का सेवन – नानी-दादी के घरेलू उपायों में यह बताया जाता है कि पीरियड्स के दौरान गर्म चीजों का सेवन करना चाहिए। ऐसे में सूखे नारियल को बहुत अच्छा माना जाता है। कहते हैं कि यह गर्म होता है। माना जाता हैं कि सूखा नारियल दर्द से आराम दिलाने में कारगर है।
गुड़ को करें डाइट में शामिल – शरीर में खून की कमी पीरियड के दौरान दर्द होने का एक मुख्य कारण है। इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में गुड़ शामिल करना चाहिए। गुड़ खाने से हमारे शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ती है जिससे दर्द होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं।
अजवायन का काढ़ा है असरदार – दो से तीन चम्मच अजवायन को डेढ़ गिलास पानी में डालकर 7 से 8 बार उबालें। उबलते समय इसमें थोड़ा गुड़ भी मिलाएं। फिर छानकर गिलास में डालें। इसे चाय की तरह गर्म ही पिएं। इस काढ़े से दर्द दूर होने के साथ ही ब्लड फ्लो भी संतुलित रहेगा।
हींग का सेवन है जरूरी – कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान गैस और एसिडिटी की प्रॉब्लम होती हैं। ऐसे में यह समझ नहीं आता है की दर्द की पीरियड की वजह से हो रहा है या गैस और एसिडिटी की वजह से हो रहा है। इसलिए एक चुटकी हींग को पानी के साथ निगल लेना चाहिए। अगर गैस या एसिडिटी की वजह से दर्द हो रहा होगा तो तुरंत ठीक हो जाएगा।
हरी सब्जियों का सेवन है लाभकारी – अगर आपको हर महीने पीरियड के साथ होने वाले दर्द से डर लगता है तो आपको अपनी डाइट में हरी सब्जियों की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में आयरन, जिंक, फोलिक एसिड और फाइबर होता है। इससे शरीर को जरूरी पोषण मिलता है। इनके रोजाना सेवन से पीरियड में होने वाला दर्द धीरे-धीरे कुछ समय बाद खत्म हो जाता है।

