टाइटेनिक फिल्म की खूबसूरत अदाकारा जो लोगों के दिल और दिमाग पर सालों साल तक राज करेंगी। 48 साल की अभिनेत्री केट विंसलेट ने ‘हाउ टू फेल’ पॉडकास्ट के एक एपिसोड के दौरान बताया कि वो हमेशा जवान और खूबसूरत रहना चाहती हैं। अपनी जवानी को लम्बे समय तक कायम रखने के लिए ये अदाकारा एक हार्मोनल थेरेपी की मदद लेती हैं।
टेस्टोस्टेरोन थेरेपी जिसे एंड्रोजेन रिप्लेसमेंट थेरेपी भी कहते है। ये एक हार्मोन प्रतिस्थापन थेरेपी है जिसका उपयोग पुरुष में कम टेस्टोस्टेरोन स्तर को सही करने के लिए किया जाता है। पुरुषों में उम्र के 30 के बाद हर साल करीब 1% के आसपास की दर से टेस्टोस्टेरोन का स्तर घटता है। इसके घटते स्तर को ठीक रखने के लिए दवा से इलाज किया जाता है। पुरुषों की सेक्स लाइफ इंप्रूव करने वाली इस थेरेपी का इस्तेमाल विंसलेट करती है। उन्होंने बताया कि अपनी सेक्स लाइफ को लम्बे समय तक बरकरार रखने के लिए वो Testosterone Therapy का सहारा ले रही हैं।
हाल ही में हार्पर बाजार यूके के साथ किए गए एक इंटरव्यू में विंसलेट ने बताया कि उनका मानना है कि महिलाएं उम्र बढ़ने के साथ-साथ और भी ज्यादा सुंदर हो जाती हैं। अगर महिलाएं अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत का ध्यान रखें तो वो लम्बी उम्र में भी अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बना सकती हैं।
विंसलेट ने साक्षात्कार में उम्र बढ़ने के पॉजिटिव व्यू को हाइलाइट किया है। उनका मानना है कि उम्र बढ़ने के साथ महिलाएं अधिक आत्मविश्वासी और शक्तिशाली हो जाती हैं। बड़ी उम्र की महिलाएं में सेक्स डिजायर बढ़ जाती हैं। इस उम्र में महिलाएं हॉर्मोन को बैलेंस करें तो उम्र बढ़ने का कोई एहसास नहीं होगा। आइए जानते हैं कि महिलाओं में उम्र बढ़ने पर कौन-कौन सी परेशानियां होती है जो उनकी सेक्स लाइफ को प्रभावित करती है और Testosterone Therapy कैसे इन परेशानियों को दूर करने में असरदार साबित होती है।
उम्र बढ़ने पर महिलाओं को कौन-कौन सी परेशानियां होती हैं?
महिलाओं में उम्र बढ़ने पर हार्मोन संबंधी समस्याएं होती हैं जिसका असर उनकी सेक्स लाइफ पर पड़ता है। हार्मोनल परेशानियों की वजह से महिलाओं की libido में गिरावट आ सकती है, खासकर टेस्टोस्टेरोन के कारण ये गिरावट तेजी से आती है। महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन होता है और ये समय के साथ-साथ एग की तरह खत्म हो जाता है। लेकिन ये हॉर्मोन एक बार खत्म हो जाए तो इसकी भरपाई की जा सकती है। Testosterone Therapy की मदद से महिलाएं इस हॉर्मोन की भरपाई कर सकती हैं और अपनी सेक्स लाइफ को एंजॉय कर सकती हैं। महिलाओं के शरीर में बदलाव होना सामान्य बात है जिस बदलाव को महिलाएं दुरुस्त कर सकती हैं।
हमारी बॉडी उम्र बढ़ने के साथ-साथ अलग-अलग तरह से रिएक्ट करती हैं। व्यवहार और मूड में बदलाव महसूस करने वाली महिलाएं तुरंत इस हार्मोन के स्तर की जांच कराएं। इस हॉर्मोन थेरेपी को अपनाकर आप अपनी उदास और सूनी जिंदगी को बेहतर बना सकती हैं।
महिलाएं नेचुरल तरीके से टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन को कैसे बढ़ाएं
- रेगुलर एक्सरसाइज करें। बॉडी को एक्टिव रखें हॉर्मोन इंबैलेंस से बचाव होगा।
- महिलाएं बढ़ती उम्र में भी अपना वजन कंट्रोल करें। वजन कम करने के लिए डाइट का ध्यान रखें।
- डाइट में फल और सब्जियों का सेवन करें।
- जंक फूड, फास्ट फूड और प्रोसेस फूड्स का सेवन करने से परहेज करें।