रोज 1 अनार खाने के फायदे: हेल्दी फलों के रेस में सेब सबसे आगे है। लेकिन, अगर आप सेब के अलावा रोजाना इस फल को खाएं तो आपको सेब से ज्यादा फायदे मिल सकते हैं। साथ ही इस फल की खास बात ये है कि ये हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा महिलाएं भी इसे खा सकती हैं जिससे खून की कमी से जुड़ी समस्या कम होती है। इतना ही नहीं रोज 1 अनार खाने के कई फायदे हैं। ये दिल से लेकर हड्डियों तक कई प्रकार से लाभकारी है। तो आइए जानते हैं रोज 1 अनार खाएंगे तो शरीर को कौन से फायदे मिलेंगे (what happens when you eat one pomegranate daily)

रोज 1 अनार खाने के फायदे-benefits of eating a pomegranate daily

कोलेस्ट्रॉल कम करता है

रोजाना 1 अनार खाना आपके दिल को हेल्दी रख सकता है। दरअसल, अनार में फाइटोकेमिकल्स होते हैं जैसे कि फाइटोस्टेरॉल (phytosterols)। फाइटोस्टेरॉल पौधों में पाए जाने वाले प्राकृतिक यौगिक हैं जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे स्वास्थ्य जोखिमों से बचाने के लिए कोलेस्ट्रॉल कम करता है। ये धमनियों को स्वस्थ रखता है और फिर ब्लड सर्कुलेशन को सही रखता है।

डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देता है

अनार खाना डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देता है। इसमें फाइबर होता है जो कि पाचन क्रिया को तेज करने में मददगार है। इसे खाने से खाना पूरा पचता है और पेट से जुड़ी समस्याओं में कमी आती है। इससे आपको अपच और बदहजमी जैसी समस्याओं से बचाव हो सकता है।

कब्ज की समस्या नहीं होती

जब आप रोजाना 1 अनार खाते हैं तो इससे कब्ज की समस्या नहीं होती है। दरअसल, ये आंतों को स्क्रब करते हुए फ्लश करता है और शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है। इसके अलावा ये मल को मुलायम करता है, मलाशय को स्वस्थ रखता है और बॉवेल मूवमेंट की सही रखने में मददगार है।

जोड़ों के दर्द से बचाता है

रोज 1 अनार खाना शरीर को जोड़ों से जुड़ी समस्याओं से बचा सकता है। दरअसल, ये सूजन को कम करता है और जोड़ों में दर्द से बचाता है। ये हड्डियों का हाइड्रेट करता है और जोड़ों के बीच नमी पैदा करता है। इसके अलावा इसके एंटीऑक्सीडेंट्स हड्डियों को हेल्दी रखते हैं, ब्लड सर्कुलेशन को तेज करते हैं और फिर जोड़ों के दर्द से बचाते हैं।

खून की कमी से बचाता है

अनार के एंटीऑक्सीडेंट्स, फ्लेवोनाइड्स और मल्टीन्यूट्रीएंट्स शरीर में खून की कमी को कम करने में मदद करते हैं। सुबह इसे पीने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और फिर दिनभर आप चुस्त-दुरुस्त रहते हैं। इसके अलावा महिलाओं में ये हार्मोनल हेल्थ को सही रखने के साथ पीरियडल से जुड़ी समस्या से बचाव में मददगार है। तो, इन तमाम कारणों से रोज सुबह 1 अनार जरूर खाएं।