Bad Hygiene Habits: स्वस्थ रहने के लिए खुद को साफ रखना बेहद जरुरी होता है। इससे आप कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से शरीर को बचा सकते हैं। जब आप हाइजीन नहीं रखते हैं तो इसके आपके शरीर पर प्रभाव पड़ने लगता है। अगर व्यक्ति रोज नहीं नहाता है तो इससे कई इंफ्केशन, त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती है। इसलिए हाइजीन टिप्स को फॉलो करना जरुरी होता है लेकिन कुछ आदतें ऐसी भी होती है जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। इन आदतों में बदलाव करना जरुरी है। तो आइए आपको हाइजीन की उन आदतों के बारे में बताते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है।
अत्यधिक मात्रा में सैनिटाइजर का इस्तेमाल:
आजकल लोगों को सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की आदत हो गई है। जहां भी जाते हैं हाथ साफ करने के लिए सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने लगते हैं ताकि हाथों में कीटाणु ना रहें। हाथ को साफ रखना अच्छी आदत होती है लेकिन ज्यादा बार इसका इस्तेमाल करने से बैक्टीरिया प्रभावित नहीं होते हैं। इसकी वजह से हार्मोन्स भी असंतुलित हो सकता है क्योंकि मुंह से केमिकल शरीर में चले जाते हैं।
हॉट शावर:
हॉट शावर के नीचे खड़े होने से व्यक्ति को काफी अच्छा महसूस होता है। जिसकी वजह से लोग लंबे समय तक हॉट शावर लेने लगते हैं। आपकी यह आदत त्वचा के लिए हानिकारक हो सकती है क्योंकि गर्म पानी त्वचा से प्राकृतिक तेल कम कर देता है जिससे त्वचा शुष्क हो जाती है।
छीकते समय हाथों से मुंह ढकना:
छीकते समय मुंह को हाथों से ढकना एक अच्छी आदत मानी जाती है। खासकर तब जब आप किसी पब्लिक प्लेस पर होते हैं। लेकिन छीकने के तुरंत बाद उन्हीं हाथों से खाना खाते हैं या किसी से हाथ मिलाते हैं तो यह बैक्टीरिया फैल सकते हैं। इसलिए जब भी छीकें तो हाथ की जगह टिशू या रुमाल मुंह पर रखें।
बालों को रोजाना धोना:
बालों को साफ रखने के लिए लोग रोजाना बालों को धोने लगते हैं। खासकर गर्मियों के दिनों में लोग रोजाना बाल धोते हैं। बालों को रोजाना धोने से स्कैल्प से प्राकृतिक तेल कम होने लगता है। बालों को स्वस्थ रखने, झड़ने से बचाने के लिए रोजाना बाल ना धोएं।
(और Health News पढ़ें)