Benefits of Breakfast in Early Morning: सुबह की शुरुआत अगर अच्छे नाश्ते से हो तो पूरा दिन अच्छा जाता है। इससे आपका मूड भी खिलाखिला रहता है और साथ ही काम करने की ऊर्जा भी मिलती है। एक अच्छा नाश्ता खाने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसके अलावा भी कई ऐसी आदतें हैं जिन्हें हमें अपने रोजाना लाइफस्टाईल में लाना चाहिए।
1. सुबह का नाश्ता न करें स्किप- सुबह नाश्ता करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बना रहता है। जो लोग सुबह नाश्ता नहीं करते उन्हें कोई भी बीमारी होने का खतरा अधिक होता है।
2. डायबिटीज का खतरा होता है कम- सुबह नियमित रूप से उठने के लगभग एक घंटे बाद नाश्ता कर लेना चाहिए। ऐसा करने से आपका ब्लड शुगर काबू में रहेगा।
3. आसानी से बनने वाला नाश्ता करें- तुरंत और आसानी से उपलब्ध होने वाले भोजन को नाश्ते में खाएं। दही, फल, मेवे, अंडे ये सब चीजें आसानी से मिल जाती हैं जिससे कि आपको नाश्ता बनाने में आलस नहीं होगा।
4. नाश्ता करने से मन रहता है तरोताजा- सुबह नाश्ता करने से लोगों को जल्दी स्ट्रेस नहीं होता है और साथ ही इंसान का मूड में भी पूरे दिन तरोताजा रहता है।
5. मोटापा कम करने में भी है कारगर- रोज सुबह नाश्ता करने से लोगों को मोटापा का खतरा भी कम हो जाता है। विभिन्न अध्ययनों में इस बात का पता चला है कि सुबह ब्रेकफास्ट करने से मोटापा नहीं बढ़ता है। इसका मतलब अगर लोग नियमित रूप से सुबह हेल्दी नाश्ता करें तो आपको मोटापा नहीं घेरेगा।
6. सुबह उठते ही पीयें पानी- उठने के बाद खाली पेट गुनगुना पानी पीने से आपका पाचन क्रिया अच्छा रहेगा। इसके अलावा आप इसमें नींबू का रस भी डाल सकते हैं। ये न सिर्फ स्वाद में बढ़ोतरी करेगा बल्कि नींबू में मौजूद विटामिन सी आपके शरीर में से टॉक्सिंस को भी निकालेगा।
7. जंक फूड को कहें बाय- सुबह की शुरुआत हेल्दी नाश्ते से करना चाहिए, न कि पैकेट वाले खाने से। अपने नाश्ते में अनाज, प्रोटीन, कम फैट वाले खाने को शामिल करें। आप दही, वीट ब्रेड, फल, हरी सब्जियां, उबले अंडे और ओट्स जैसे आहार सुबह ले सकते हैं। वहीं, नाश्ते में अधिक तेल मसाले के साथ ही ज्यादा नमक और चीनी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
8. आराम से करें सुबह का नाश्ता- ज्यादातर लोग नाश्ता करने में कोताही बरतते हैं। आपको नाश्ता करते वक्त यह ध्यान रखना चाहिए कि आप हर चीज को सही ढ़ंग से चबाकर खाएं। अच्छे से चबाकर खाने से खाना जल्दी पचता है। वहीं अगर आप बिना चबाए खाएंगे तो हो सकता है कि आधे पेट में ही आपकी भूख मिट जाए।
9. खाएं गर्मागर्म नाश्ता- गर्म खाने से आपकी पाचन क्रिया तंदरुस्त रहती है। इसके अलावा अगर आप कुछ ठंडी चीजें नाश्ते के तौर पर लेना चाहते हैं तो उसके साथ कुछ गर्म पेय पदार्थ अवश्य लें। अगर सुबह कॉफी की हो आदत तो घर पर बनी कॉफी प्रेफर करें, उसमें कैलरीज की मात्रा कम रहती है।
10. नाश्ते में वैरायटी है जरूरी- रोज-रोज एक ही खाना खाने से लोग खासकर कि बच्चे जल्दी बोर हो जाते हैं। इसलिए अलग अलग प्रकार की डिशेज नाश्ते में ट्राय करना चाहिए। इसके अलावा ऐसा करने से आपको उस खाने में मौजूद पोषक तत्व भी मिलते रहेंगे। यह जरूरी नहीं कि एक ही तरह के खाने में आपको सभी पोषक तत्व मिल जाएं।
