Health Horoscope Today, Rashifal Today (आज का स्वास्थ्य राशिफल) 13 March 2020: मेष: आज आप छोटी-मोटी बीमारी जैसे सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार से परेशान हो सकते हैं। इसलिए अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। इसके अलावा यदि आपको अधिक थकावट महसूस हो तो उसे बिल्कुल अनदेखा ना करें, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इसके अलावा योग, मेडिटेशन और एक्सरसाइज आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

वृषभ: आज आप शारीरिक और मानसिक रूप बिल्कुल स्वस्थ रहेंगे। इसके अलावा आपके अंदर की ऊर्जाशक्ति भी बेहतर रहेगी जो आपके काम में आपको मदद करेगी।

मिथुन: आज आपका स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रहने की संभावना है। ऐसे में आप अपने काम और आराम के बीच में संतुलन स्थापित करें। लेकिन आज आप मानसिक रूप से संतुलित रहेंगे।

कर्क: थकान के कारण आपको शारीरिक रूप से अनेक परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए समय रहते इससे बचना आपके लिए आवश्यक होगा। यह आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।

सिंह: यदि आपको नसों और मांसपेशियों से संबंधित कोई भी परेशानी दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। छोटी सी भी लापरवाही आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।

कन्या: आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वयं को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। इतना ही नहीं आपको पुरानी बीमारियों से भी राहत मिलेगी।

तुला: आज आप छोटी से छोटी स्वास्थ्य समस्या होने पर चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें और ऐसी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें। यहां तक ही सिरदर्द और पेट दर्द को भी हल्के में न लें।

वृश्चिक: आज बुखार, टाइफाइड, शरीर पर लाल चकत्ते पड़ना जैसी समस्याएं होने की आशंका बनती है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।

धनु: इस राशि वालों को अपनी मानसिक क्षमताओं को बढ़ाना होगा और अपने तनाव को नियंत्रण में रखना होगा। अधिक तनाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। इसलिए इससे बचें।

मकर: आज आप शारीरिक रूप से परेशान हो सकते हैं। ऐसे में आपको स्वास्थ्य को लेकर अधिक सतर्कता बरतनी होगी, ताकि आपकी समस्या और ना बढ़े।

कुंभ: इस राशि वाले आज काफी हद तक चुस्त-दुरुस्त रह पाएंगे। लेकिन इसके बावजूद किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो तो अनदेखा ना करें। अपना पूरी तरह ध्यान रखें।

मीन: आज आपका स्वास्थ्य सुधरेगा और पुरानी बीमारियों से आप उबर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अत्यधिक तनाव आप पर हावी न होने पाए, वरना स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।