Horoscope Today, Health Rashifal (आज का स्वास्थ्य राशिफल) 6 March 2020: कोरोना वायरस (Coronavirus) की दस्तक के बाद लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। लोग स्वास्थ्य को लेकर सतर्क हो गए हैं। हर कोई इससे बचने के लिए कई तरह के उपाय अपना रहा है। इसलिए जरूरी है कि हेल्थ पर विशेष ध्यान दिया जाए और छोटी-मोटी बीमारियों को भी नजरअंदाज ना किया जाए। आइए हम आपको बताते हैं कि आज किस राशि के शख्स का स्वास्थ्य कैसा रहने का अनुमान है।
मेष: मेष राशि वालों की सेहत बिल्कुल ठीक रहेगी। फिजिकल एक्टिविटी करना आपके स्वास्थ्य के लिए और अच्छा रहेगा।
वृषभ: आज आपको पेट संबंधित समस्या हो सकती है। ऐसे अपना ध्यान रखें और बाहर का खाना के बजाय घर का बना खाना खाएं।
मिथुन: यदि आप किसी पुरानी बीमारी के कारण परेशान हैं, तो आज आपको उससे राहत मिल सकती है। लेकिन आप मानसिक रूप से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखें।
कर्क: आज आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखें और कोई भी लापरवाही ना करें।
सिंह: आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। लेकिन अपने मोटापे पर कंट्रोल करने की जरूरत है, वरना स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है।
कन्या: मन में सकारात्मक विचार रखें, वरना मानसिक रूप से परेशानी हो सकती है। शारीरिक रूप से सक्रिय रहें।
तुला: इस राशि वाले आज मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। इसके अलावा थकावट भी महसूस होगी। ऐसे में अपना खास ध्यान रखें।
वृश्चिक: आज आप अधिक समय लैपटॉप, फोन या टीवी ना देखें, वरना आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। आंखों पर दबाव भी पड़ सकता है।
धनु: अधिक काम के कारण आज आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस वजह से स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है।
मकर: आज आप बिल्कुल स्वस्थ रहेंगे। इसका पूरी तरह फायदा उठाएं और अपनों के साथ समय बिताएं।
कुंभ: इस राशि वालों की सेहत में बदलाव आएगी। आज का दिन आपका मौज-मस्ती में बीतेगा।
मीन: आज आप सिरदर्द से परेशान रह सकते हैं। सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है।