अंगूर को सुखाकर किशमिश बनाया जाता है जो सूखे मेवों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी, आयरन और पोटैशियम पाया जाता है। रोजाना किशमिश का सेवन करने से रक्त में ग्लूकोज की मात्रा नियंत्रित रहती है। ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। किशमिश दांतों और हड्डियों को भी मजबूत बनाने का काम करता है। तो चलिए जानते हैं कि कार्बोहाइड्रेट का भी भरपूर स्रोत किशमिश हमारी सेहत को किस तरह से फायदा पहुंचाता है।
वजन बढ़ाने में मददगार – फ्रक्टोज और ग्लूकोज का भरपूर स्रोत किशमिश वजन बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण आहार है। यह शरीर को एनर्जी भी देता है। जो लोग वजन बढ़ाने की कोशिश में है उन्हें रोज किशमिश खाना चाहिए।
आंखों की रोशनी करे तेज – किशमिश में विटामिन ए, बीटा कैरोटिन, ए कैरोटिनॉइड भरपूर मात्रा में होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करता है। मोतियाबिंद और आंखों की मसल्स के दर्द में भी किशमिश बहुत फायदेमंद होता है।
पेट की दिक्कतों में – पेट से जुड़ी हर तरह की समस्या जैसे- कब्ज, पेटदर्द, गैस, एसिडिटी आदि में किशमिश बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम पेट को स्वस्थ बनाए रखते हैं। रोजाना दूध के साथ रात में या फिर सुबह नाश्ते के साथ इसका सेवन किया जा सकता है।
एनीमिया में – किशमिश आयरन का बेहतरीन स्रोत होता है। इसमें मौजूद विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और कॉपर एनीमिया से राहत दिलाने में काफी मदद करती है। यह रक्त में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करती है।
दिमाग तेज करने में – किशमिश बोरान से भरपूर होता है। यह दिमाग तेज करने का काम करता है। याद रख पाने की क्षमता और एकाग्रता बढ़ाने में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बच्चों को रोजाना किशमिश का सेवन करना चाहिए। दिमाग तेज करने के साथ साथ यह भूख बढ़ाने तथा पेट को साफ रखने में भी मदद करता है।