मसूर दाल एक सुपरफूड है जो विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है जिससे शरीर की कई समस्याएं दूर हो जाती है। इसमें कैलोरी और फैट कम मात्रा में होता है जो वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें ग्लाइसेमिक एसिड और फाइबर होता है जो शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और साथ ही बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन से भी लड़ने में मदद करता है। मसूर दाल के सेवन से लंबे समय तक पेट भरा लगता है जिससे वजन बढ़ने का खतरा कम हो जाता है। इसमें और भी कई पोषक तत्व होते हैं जैसे फोलेट, मैग्नीज, आयरन, कॉपर और फॉस्फोरस जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए मसूर दाल से होने वाले अन्य स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानते हैं।

मांसपेशियों के लिए:
मसूर दाल में अमीनो एसिड, कैल्शियम और प्रोटीन होता है जो मांसपेशियों और हड्डियों को ताकत प्रदान करता है। इसमें पाएं जाने वाले पोषक तत्व मांसपेशियों और हड्डियों में होने वाले दर्द और सूजन को भी कम करने में मदद करते हैं।

पाचन शक्ति बढ़ाता है:
फाइबर, मैग्नीशियम, फाइटोकेमिकल और फेनॉल्स होने के कारण मसूर दाल पाचन शक्ति को भी बेहतर बनाता है और साथ ही मजबूत भी करता है। इसके अलावा ये सारे पोषक तत्व पेट से जुड़ी समस्या जैसे कब्ज, दस्त और एसिडिटी से भी राहत दिलाता है।

स्वस्थ हृदय के लिए:
मसूर दाल में बहुत कम मात्रा में फैट होता है जो हृदय रोग के खतरे को कम करता है। इसमें मैग्नीशियम भी होता है जो कार्डियोमस्कुलर मसल्स को राहत प्रदान करता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है।

मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है:
मसूर दाल में विटामिन बी3, प्रोटीन और फेनॉल्स होता है जो डाइजेस्टिव और नर्वस सिस्टम को बूस्ट करता है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है जिससे शरीर में ऊर्जा बना रहता है।

(और Health News पढ़ें)