Honey with Warm Water Health Benefits: आप केवल सुबह में गर्म पानी पीने के लाभों के बारे में जानते होंगे या शायद आपने केवल इस बारे में सुना होगा कि शहद आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आपने सुना है कि गर्म पानी और शहद भी आपके सेहत के लिए फायदेमंद होता है? प्रैक्टो पर दिए एक आर्टिकल में इस बात के बारे में बताया है। आर्टिकल में दिया है कि गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है जिससे कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा यह शरीर के फैट को बर्न करने में मदद करता है। आइए जानते हैं गर्म पानी में शहद मिलाकर पीना और कौन-कौन से फायदे प्रदान करता है।

वजन कम करता है: गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से वजन कम किया जा सकता है। शहद एक नेचुरल शुगर है जो शरीर में फैट एकत्रित होने से रोकता है। इसके अलावा यह आपके पेट को भरा रखता है जिससे आपको भूख का अनुभव नहीं होता है।

इम्यूम सिस्टम को बूस्ट करता है: शहद में पर्याप्त मात्रा में एंजाइम्स, विटामिन और मिनरल्स होता है जो फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है और आपके इम्यूम सिस्टम को मजबूत करता है। इसलिए रोजाना अपनी रुटीन में गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने की आदत डाल लें।

एलर्जी कम करता है: गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिंस फ्लशआउट हो जाते हैं, साथ ही यह बैक्टीरिया और कीटाणुओं को भी नष्ट करने में मदद करता है जिससे इंफेक्शन या एलर्जी जैसी समस्या नहीं होती है। साथ ही यह आपके शरीर को हाईड्रेटेड रखने में भी मदद करता है।

एनर्जी देता है: गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है। साथ ही इसको पीने से आप पूरे दिन सुस्त और नीरस भी महसूस नहीं करेंगे। इसके अलावा शहद में मौजूद नेचुरल शुगर एक प्रकार से एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है।

पाचन बेहतर करता है: यह आंत के बैक्टीरिया पर सकारात्मक प्रभाव प्रदर्शित करता है और आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ और संतुलित रखने में मदद करता है। प्रोसेस्ड शुगर के विकल्प के रूप में उपयोग किए जाने पर शहद मायकोटॉक्सिन के जीनोटॉक्सिक और हानिकारक प्रभावों को भी रोक सकता है।

सर्दी-जुकाम के लिए: गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से गले में खराश और जलन को कम करने में मदद मिलती है। शहद गले को कोट करने में मदद करता है जबकि गर्म पानी से सिकाई होती है। यह आपकी खांसी को कम करने में भी मदद करता है।

(और Health Benefits पढ़ें)