Happy World Health Day 2020 Wishes Images, Quotes, Status, Photos: 7 अप्रैल 1948 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्‍थापना हुई थी। हर साल 7 अप्रैल को उसकी वर्षगांठ के मौके पर विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस (World Health Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़े मु्द्दे पर जगरूकता फैलाना है। पहला विश्‍व स्वास्‍थ्‍य  दिवस साल 1950 में मनाया गया था। बता दें कि इस बार विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उन नर्सों और मिडवाइव्स के योगदान को सम्मान देने की कोशिश की है, जो कोरोना वायरस की जंग के खिलाफ दुनिया को स्वस्थ रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं। लोगों के बीच विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य दिवस को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए आप कुछ बेहतरीन कोट्स और मैसेज शेयर कर सकते हैं और उन्हें इस दिन के महत्व के बारे में बता सकते हैं।

1.  आवश्यकतानुसार कम भोजन करना ही स्वास्थ्य प्रदान करता है।
हेल्थ डे 2020

2. मानसिक बीमारी का भी इलाज है,
अगर आप शिक्षित और जागरूक आज है।।
हेल्थ डे 2020

3. यदि रखते हैं अपने स्वास्थ्य का ध्यान, तो यही है आपके रोगों का निदान
हेल्थ डे 2020

4.  जिसके पास स्वस्थ शरीर होता है, वह कइयों से कई गुना अमीर होता है।
हेल्थ डे 2020

5. स्वस्थ होना हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार है। स्वास्थ ही सबसे बड़ी सम्पति है और सबसे अच्छा रिश्ता है।
हेल्थ डे 2020

6. अपने शरीर को स्वस्थ रखना हमारा कर्तव्य है, अन्यथा हम अपने दिमाग को मजबूत और स्पष्ट नहीं रख पाएंगे।
हेल्थ डे 2020

7. जो रखते हैं सदैव अपने स्वास्थ्य का ध्यान, वो बनते हैं महान।
हेल्थ डे 2020