Green Tea Health Benefits for Diabetes, Weight Loss, Healthy Heart: कई लोग अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखते हैं और ऐसे में दूध की चाय या नींबू की चाय पीने के बजाय ग्रीन टी पीते हैं। वजन कम करने से लेकर डायबिटीज के मरीजों तक के लिए यह फायदेमंद होता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट, फोलिक एसिड, पॉलीफेनॉल, फाइबर और विटामिन जैसे और भी कई अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं ग्रीन-टी क्यों फायदेमंद होती है-

डायबिटीज वालों के लिए: अध्ययन बताते हैं कि ग्रीन-टी इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार और ब्लड शुगर के स्तर को कम कर सकती है। जापानी व्यक्तियों में एक अध्ययन में पाया गया है कि जो लोग सबसे ज्यादा ग्रीन टी पीते हैं उन्हें टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा 42% कम होता है। कुल 286,701 व्यक्तियों के साथ 7 अध्ययनों की समीक्षा के अनुसार, ग्रीन टी पीने वालों को डायबिटीज होने का 18% कम जोखिम था।

वजन कम करता है: वजन कम करने के लिए ग्रीन-टी बेहद फायदेमंद होती है। ग्रीन-टी में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर के फैट को बर्न करने में मदद करता है। साथ ही बेली फैट भी कम करता है। मोटापा भी कम करने में मदद करता है।

हृदय रोग के खतरे को कम करता है: हृदय रोग और स्ट्रोक दुनिया में मौत का सबसे बड़ा कारण हैं। अध्ययन बताते हैं कि इन बीमारियों के लिए ग्रीन टी कुछ मुख्य जोखिम कारकों में सुधार कर सकता है। ग्रीन-टी ब्लड की एंटीऑक्सीडेंट क्षमता को बढ़ाता है, जो एलडीएल कणों को ऑक्सीकरण से बचाता है और हृदय रोग के खतरे को कम करता है।

कैंसर होने के खतरे को कम करता है: कैंसर सेल्स के अनियंत्रित विकास के कारण होता है। यह ज्ञात है कि ऑक्सीडेटिव डैमेज कैंसर के विकास में योगदान करती है। ऐसे में ग्रीन-टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट का सेल्स पर अच्छा प्रभाव पड़ता है और कैंसर के खतरे को कम करता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है: 2011 में प्रकाशित अध्ययनों के विश्लेषण में पाया गया कि ग्रीन टी का सेवन, एक ड्रिंक के रूप में या कैप्सूल के रूप में, टोटल और एलडीएल या “खराब” कोलेस्ट्रॉल में सुधार करता है और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है।