हमारा खान-पान हमारे स्वास्थ्य को निश्चित करता है। अगर आप स्वस्थ आहार नहीं लेते है तो इससे आपको कई समस्याएं हो सकती हैं जैसे पैरों में दर्द होना। अगर बिना चले या बिना किसी मेहनत किए भी आपको पैरों में दर्द हो रहा है तो यह विटामिन्स और मिनरल्स की कमी के कारण हो सकता है, विशेष तौर पर विटामिन डी की कमी। मुख्य रूप से हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए हमारे शरीर को विटामिन डी आवश्यक होता है। इसकी कमी के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और पैरों में दर्द होने लगता है।

पैरों में दर्द के अलावा विटामिन डी की कमी के दौरान आपको कई लक्षण दिखते हैं जैसे प्रतिरक्षा प्रणली का कमजोर होना, हड्डियों का कमजोर होना, घाव का ना भरना, मसल्स में दर्द होना, डिप्रेशन आदि।

विटामिन डी हमें फिट और स्वस्थ रहने में मदद करता है। इतना ही नहीं, यह रियूमेटोइड अर्थराइटिस, हृदय रोग और अन्य प्रमुख बीमारियों के खतरे को कम करता है। इसके अलावा, जब हमारे शरीर में विटामिन डी पर्याप्त होता है, तो यह शरीर को संक्रमण, बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। इसलिए, स्वस्थ रहने के लिए विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थ खाएं।

विटामिन डी के मुख्य स्रोत:

1. अंडे की जर्दी
2. पनीर
3. टूना
4. सूरज की रोशनी
5. मशरूम
6. कॉड लिवर ऑयल
7. कच्चा दूध