World Kidney day 2019: स्वस्थ और फिट रहने के लिए हम सभी को ध्यानपूर्वक अपने आहार को चुनना चाहिए। कई ऐसे फूड्स होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित करते हैं। इसके अलावा, कुछ फूड्स का सेवन आपके शरीर के विशेष अंगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। हमारी किडनी शरीर के जरुरी कार्यों को करने के लिए जिम्मेदार होती है। ये शरीर से टॉक्सिन्स और अन्य हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती हैं। डायबिटीज और उच्च रक्तचाप जैसी स्वास्थ्य समस्याएं की वजह से अक्सर किडनी का कार्य प्रभावित होता हैं। Mr. Satkam Divya, CEO, KlinicApp ने बताया है कि यदि आप अपने किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन फूड्स के सेवन से बचें। आइए जानते हैं स्वस्थ किडनी के लिए कौन से फूड्स के सेवन से बचना चाहिए।
डार्क रंग वाला सॉफ्ट ड्रिंक्स:
सॉफ्ट ड्रिंक्स लोगों के लिए अस्वास्थ्यकर और हानिकारक होता है। यह एसिडिक होता है साथ ही इनमें फॉस्फोरस युक्त एडिटिव्स की उच्च मात्रा भी होते हैं। आपका शरीर फॉस्फोरस को बहुत आसानी से और जल्दी अवशोषित कर लेता है और फॉस्फोरस का अत्यधिक अवशोषण ना केवल आपकी किडनी के लिए हानिकारक है, बल्कि इससे कुछ अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकते हैं जैसे कब्ज, उल्टी और दस्त।
केन्ड फूड्स:
सब्जियां, बीन्स और सूप आदि जैसे केन्ड फूड्स में प्रीसर्वेटिव के रूप में सोडियम की उच्च मात्रा होती है। किसी भी रूप में सोडियम का अत्यधिक सेवन किडनी के स्वास्थ्य को बदतर बना सकता है।
साबुत गेहूं की ब्रेड:
साबुत गेहूं की रोटी आमतौर पर स्वस्थ व्यक्तियों को दी जाती है, लेकिन किडनी की समस्या वाले व्यक्तियों को इसका सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसमें पोटेशियम और फॉस्फोरस की मात्रा अधिक होती है। किडनी के मरीजों को साबुत गेहूं की ब्रेड के स्थान पर सफेद ब्रेड का सेवन करना चाहिए क्योंकि इनमें फॉस्फोरस और पोटेशियम बहुत कम होता है।
केला:
केला में पोटेशियम अधिक मात्रा में होता है। एक मीडियम केले में 420 मिलीग्राम पोटेशियम होता है। यदि आप किडनी की किसी समस्या से पीड़ित हैं तो केले का का सेवन उसे और गंभीर बना सकता है।
संतरा या संतरे का रस:
संतरे को ना केवल विटामिन सी के समृद्ध स्रोत के रूप में जाना जाता है, बल्कि इसमें पोटेशियम में भी उच्च है। एक बड़े संतरे में लगभग 330 मिलीग्राम पोटेशियम होता है। एक गिलास संतरे के रस में 470 मिलीग्राम पोटेशियम। पोटेशियम की उच्च सामग्री के कारण संतरा और संतरे का रस किडनी के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
प्रोसेस्ड मीट:
प्रोसेस्ड मीट में स्वाद को संतुलित रखने के लिए मुख्य रूप से नमक की उच्च मात्रा होती है। नियमित रूप से प्रोसेस्ड मीट खाने से आपके शरीर में सोडियम का स्तर बढ़ सकता है जो किडनी के लिए हानिकारक है। यदि आपको किडनी से संबंधित समस्या है तो आपको प्रोटीन के सेवन पर भी नजर रखने की जरूरत है। प्रोसेस्ड मीट में प्रोटीन भी अधिक होता है।
(और Health News पढ़ें)
