Foods that hype Blood Sugar: ब्लड में शुगर के स्तर को नियंत्रित रखना और इसे बढ़ने से रोकना काफी मुश्किल काम है। इसके लिये आपको अपने खान-पान के साथ-साथ अपनी दैनिक आदतों पर भी ध्यान देना होता है। अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं तो आपको इसका अधिक ध्यान रखने की जरुरत होती है। शरीर में शुगर का स्तर बढ़ने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अगर शरीर में ब्लड शुगर को सही तरीके से नियंत्रित नहीं किया जाये तो इस कारण शरीर में फैट जमने लगता है जो कि मोटापे का कारण बन सकता है। ब्लड में शुगर के स्तर को सामान्य रखने के लिये कुछ फूड्स के सेवन से बचना चाहिए।

कॉफी:
दिनभर में कॉफी का अधिक सेवन आपके शरीर में शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है। इसमें एडेड स्वीटनर्स, क्रीम, फ्लेवर्स होते हैं जो अतिरिक्त शुगर का स्तर बढ़ा देते हैं।

इंस्टेंट ओटमील:
इंस्टेंट ओटमील प्रोसेस्ड होते हैं साथ ही इनकी फ्लेवर्ड वेरायटी में अतिरिक्त शुगर हो सकती है। हमारा शरीर इन्हें आसानी से तोड़ लेता जिससे शरीर में शुगर का स्तर बढ़ सकता है।

ब्राउन राइस:
ब्राउन राइस सफेद चावल का एक स्वस्थ विकल्प है जिसे सभी लोग बेहतर मानते हैं। इनमें मौजूद फाइबर पचाने में आसान होता है। हालांकि इनमें कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है जो शरीर में शुगर के स्तर को बढ़ा सकती है।

व्हीट ब्रेड:
व्हीट ब्रेड को अक्सर लोग होल ग्रेन ब्रेड समझते हैं और इनका सेवन स्वस्थ मानते हैं। हालांकि इनका सेवन करने से पहले आपको लेबल चेक कर लेना चाहिए और केवल होल ग्रेन ब्रेड को ही चुनना चाहिए क्योंकि व्हीट ब्रेड शुगर के स्तर को बढ़ा सकते हैं।

डेयरी प्रोडक्ट्स:
डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दही, मक्खन चीज़, दूध आदि कैल्शियम और विटामिन डी की आपूर्ति के लिए बेहतर विकल्प हैं। लेकिन डेयरी प्रोडक्ट्स का अधिक सेवन इंसुलिन रेसिसटेंस का कारण बन सकता है जिससे शुगर का स्तर प्रभावित होता है।

(और Health News पढ़ें)