झागदार पेशाब (Foamy Urine) आना कभी-कभी सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर यह बार-बार या लगातार हो रहा है तो यह किसी परेशानी के संकेत हो सकते हैं। झागदार पेशाब आने के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं जैसे तेज गति से पेशाब आना जिससे झाग बन सकता है। यह सामान्य और अस्थायी होता है। दूसरा पानी का कम सेवन करने से बॉडी में पानी की कमी हो सकती है जिससे पेशाब गाढ़ा और झागदार हो सकता है। तीसरा पेशाब में झाग आने का कारण अधिक प्रोटीन का सेवन करना है। डाइट में बहुत ज्यादा अंडा, मीट और प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन करने से पेशाब झागदार हो सकता है।
किडनी स्पेशलिस्ट डॉक्टर प्रगति गुप्ता ने बताया यूरिन में झाग आने को प्रोटीन यूरिया कहा जाता है। इस स्थिति में प्रोटीन यूरिन के रास्ते लीक करने लगता है। ये परेशानी अस्थाई होती है और कभी-कभी स्थाई भी होती है।
झागदार पेशाब लगातार कई दिनों तक होता रहे और पेशाब में जलन, पेशाब का रंग गाढ़ा या बदबूदार होना,बार-बार पेशाब आना, शरीर में सूजन होना, थकान, आंखों के नीचे सूजन, मुंह सूखना या प्यास ज़्यादा लगने जैसी समस्या हो सकती है। बॉडी में ये लक्षण दिखने पर आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। पेशाब में दिखने वाले ये सभी लक्षण बताते हैं कि आपकी बॉडी में कुछ परेशानी पनप रही है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि पेशाब में झाग आने के लिए कौन-कौन सी बीमारियां जिम्मेदार हो सकती हैं।
किडनी में परेशानी होना
किडनी में परेशानी होने पर भी यूरिन में झाग दिखते हैं। किडनी की बीमारी होने पर सबसे पहले यूरिन पर असर दिखता है। जब किडनी फिल्टर करने का काम सही से नहीं कर पाती, तो प्रोटीन पेशाब में निकलने लगता है जिसे प्रोटीन्यूरिया कहते हैं। ये प्रोटीन ही पेशाब में झाग का अहम कारण हो सकता है।
यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) भी बन सकती है वजह
पेशाब में बैक्टीरिया और सफेद रक्त कोशिकाएं होने से पेशाब में झाग आ सकता है। यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की वजह से पेशाब में जलन हो सकती है और पेशाब से बदबू भी आ सकती है। इस स्थिति में बार-बार पेशाब लगने जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
नेफ्रोटिक सिंड्रोम की वजह से भी आता है झाग
पेशाब में झाग आने के लिए किडनी से जुड़ी ये समस्या भी जिम्मेदार हो सकती है। नेफ्रोटिक सिंड्रोम एक गंभीर किडनी की स्थिति है जिसमें प्रोटीन बड़ी मात्रा में पेशाब के रास्ते बाहर निकलता है। नेफ्रोटिक सिंड्रोम में झागदार पेशाब आना, शरीर में सूजन होना, आंखों और टखनों में सूजन और दर्द होना और थकान होना जिम्मेदार है।
डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर भी पेशाब में झाग का कारण
डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर होने से भी पेशाब में झाग की समस्या हो सकती है। ब्लड में शुगर का स्तर हाई होने से किडनी डैमेज हो सकती है जिससे पेशाब में प्रोटीन और झाग आने लगता है। लम्बे समय तक ब्लड प्रेशर और शुगर हाई होने से किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। इससे पेशाब में प्रोटीन निकल सकता है और झागदार पेशाब आ सकता है।
दिमाग पर Slow Poison की तरह असर करते हैं ये 4 फूड, कमजोर पड़ सकता है ब्रेन, बढ़ सकता है भूलने की बीमारी का खतरा। ब्रेन पर ये फूड कैसे असर करते हैं इसकी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।