लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो मेटाबॉलिज्म को ठीक कर ऊर्जा का संचयन करता है और शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। शरीर में लिवर दूसरा सबसे बड़ा अंग होता है। लिवर खून को फिल्टर करने के साथ ही एनर्जी स्टोर भी करता है।

आपको पता होना चाहिए कि लिवर हमारे शरीर के सबसे आवश्यक अंगों में से एक है। यह हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालकर शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। लेकिन हमारी कुछ आदतें लिवर को इतना क्षतिग्रस्त कर देती हैं कि उसे अच्छा कर पाना नामुमक़िन हो जाता है। यूं तो लिवर के पास हमेशा ही फैट जमा रहता है, लेकिन जब इसके सेल में बहुत अधिक फैट जमा हो जाता है। इस स्थिति को फैटी लिवर कहा जाता है।

इस स्थिति में लिवर में सूजन आने लगती है और वह सिकुड़ना शुरू हो जाते हैं। लिवर के खराब होने पर हेपेटाइटिस, लिवर सिरोसिस, एल्कोहॉलिक, नॉन एल्कोहॉलिक लिवर डिसीज और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी हो सकती है। हालांकि, घरेलू उपायों के जरिए फैटी लिवर की इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।

फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लौकी, हल्दी, धनिया, नींबू, गिलोय और काला नमक जैसी चीजों की जरूरत होती है। हालांकि, इस दौरान 7 दिनों तक जंक फूड का पूरी तरह से परहेज करना होगा। इसके साथ ही सलाद का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना होगा।

आंवले और चुकंदर का जूस: फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए चुकंदर, आंवला और सेंधा नमक मिलाकर जूस का सेवन करना चाहिए। इस जूस को पीने से लिवर से सूजन कम होने लगती है। इसके अलावा गाजर के जूस का सेवन करना भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

लौकी का जूस: सबसे पहले लौकी को छील लें, फिर उसमें धनिया मिला लें। लौकी और धनिये को अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। ग्राइंड करने के बाद इस जूस में एक चम्मच हल्दी, एक चम्मच काला नमक, 1 नींबू और करीब 30 ml गिलोय का जूसा मिलाकर पिएं। नियमित तौर पर इस ड्रिंक का सेवन करें। यह ड्रिंक आपके लिवर को डिटॉक्स कर सारे विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करती है। साथ ही फैटी लिवर की समस्या को भी खत्म करने में मदद करती है।