शरीर में लिवर दूसरा सबसे बड़ा अंग है। लिवर खाना पचाने के साथ-साथ शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को फ्लश आउट करने, फैट कम करने और प्रोटीन के उत्पादन में मदद करता है। ऐसे में लिवर को हेल्दी और फिट रखना बेहद ही जरूरी है। लेकिन आज की अनियमित जीवन-शैली और खानपान के कारण लिवर फैटी हो जाता है। इसके कारण कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।
बता दें, जंक फूड, अधिक शराब के सेवन और खान-पान की गलत आदतों के कारण लिवर फैटी हो जाता है। जब लिवर अपने भार से 10 फीसदी ज्यादा फैटी हो जाता है तो इस स्थिति को फैटी लिवर कहा जातै ह। इसमें लिवर में सूजन या फिर सिकुड़न आने लगती है। हालांकि, खानपान और जीवन-शैली में सुधार कर लिवर की इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
फैटी लिवर के मरीज अपनी डाइट में ये चीजें शामिल कर सकते हैं।
-हरी सब्जियां: जो लोग फैटी लिवर की बीमारी से ग्रस्त हैं, उन्हें अपने खाने में हरी सब्जियों को शामिल करनी चाहिए। इसके लिए आप अपने खाने में पालक, ब्रसेल्स स्प्राउट्स और केल आदि को अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा साग भी फैटी लिवर के मरीजों को नियमित तौर पर खाना चाहिए। इसके अलावा आप ब्रोकली को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन ड्रिंक्स को पीने से बढ़ता है फैटी लिवर का खतरा
-टोफू: टोफू लिवर में वसा का निर्माण करता है। फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे लोगों को अपने खाने में टोफू जरूर शामिल करना चाहिए। इससे लिवर को फायदा मिलता है।
-दलिया: ओटमील में बीटा-ग्लूकॉन की अच्छी-खासी मात्रा होती है, जिससे मोटापा दूर होता है। फैटी लिवर से जूझ रहे लोगों को अपने खाने में दलिया जरूर शामिल करना चाहिए।
-अखरोट: अखरोट में विटामिन ई और सेलेनियम की अच्छी-खासी मात्रा होती है। ऐसे में आप अपनी डाइट में अखरोट को शामिल कर सकते हैं।
इन चीजों का नहीं करना चाहिए सेवन-
फैटी लिवर से जूझ रहे लोगों को शराब, सोडे और सॉफ्ट ड्रिंक आदि का सेवन नहीं करना चाहए। एक्सपर्ट्स की मानें तो फलों का रस भी लिवर को नुकसान पहुंचाता है। क्योंकि, फलों में फ्रुक्टोज की मात्रा अधिक होती है, जो लिवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।