पपीता एक ऐसा फल है जो लगभग पूरे साल मिलता है। पपीते का सेवन अक्सर लोग सुबह खाली पेट करते हैं। पानी और फाइबर से भरपूर पपीता का सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और पाचन दुरुस्त रहता है। 100 ग्राम पपीते की न्यूट्रिशन वैल्यू की बात करें तो इसमें कैलोरी-लगभग 43 kcal, कार्बोहाइड्रेट- 11.0 ग्राम, फाइबर- 1.7 ग्राम, प्रोटीन- 0.5 ग्राम, वसा- 0.1 ग्राम, विटामिन और मिनरल्स, विटामिन C- 60.9 मिग्रा, विटामिन A- 47 मिग्रा, फोलेट-37 मिग्रा, पोटैशियम-182 मिग्रा और मैग्नीशियम- 21 मिग्रा मौजूद होता है जो सेहत के लिए उपयोगी है। हेल्थलाइन के मुताबिक पपीता एक ऐसा फल है जो एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है जो सूजन को कंट्रोल करता है और इम्यूनिटी को स्ट्रांग करता है। पपीते का सेवन करने से आप लम्बी उम्र तक जवान और तरोताजा दिखते हैं।
पपीते का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। जिन लोगों को कब्ज की बीमारी है,अपच और गैस परेशान करती है तो वो रोज पपीता का सेवन करें। पपीता दिल की सेहत को दुरुस्त करता है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि लाइकोपीन और विटामिन सी से भरपूर पपीते का सेवन दिल को हेल्दी रखता है।
पपीते में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट यौगिक दिल की सेहत को दुरुस्त करते हैं और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं। आइए जानते हैं कि पपीता का सेवन मर्द और औरत दोनों की सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है और इसका सेवन कब करना चाहिए।
पपीते का सेवन महिलाओं के लिए कैसे फायदेमंद हैं?
महिलाओं में इर्रेगुलर पीरियड्स होते हैं नॉर्मल
पपीते का सेवन पीरियड की अनियमितताओं को संतुलित करता है। पपीते में पपैन जैसे एंजाइम मौजूद होते हैं जो पीरियड के दौरान ब्लीडिंग को नॉर्मल करता है। इसका सेवन करने से एस्ट्रोजन हॉर्मोन का उत्पादन उत्तेजित होता है जो पीरियड को नॉर्मल करने में मदद करता है।
महिलाओं के वजन को करता है कंट्रोल
महिलाएं अगर बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहती हैं तो पपीते का सेवन करना शुरू कर दें। कम कैलोरी और पोषक तत्वों से भरपूर पपीता खाने के बाद पेट को लम्बे समय तक भरा रखता है और बॉडी को एनर्जी देता है। इसे खाने के बाद फालतू स्नैक्स खाने की क्रेविंग नहीं होती। फाइबर से भरपूर पपीता मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और वजन को कंट्रोल करता है।
महिलाओं की हड्डियों को करता है मजबूत
पपीते में कैल्शियम और विटामिन के जैसे हड्डियों के लिए उपयोगी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हड्डियों को स्ट्रांग करते हैं। नियमित सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डी से जुड़ी समस्याओं का उपचार होता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाता है
पपीते का सेवन पुरुष और महिलाओं के विजन में सुधार करता है। यह फल बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए से भरपूर होता है जो मैक्यूलर डिजनरेशन जैसी आंखों की स्थिति को रोकने और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार साबित होता है।
इम्यूनिटी करता है स्ट्रांग
पपीते का सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। बीमारियों और संक्रमणों से लड़ने के लिए मजबूत इम्यूनिटी जरुरी है। पपीते में विटामिन सी भरपूर होता है जो इम्यूनिटी को बढ़ाता है। इसका सेवन करने से शरीर को सामान्य सर्दी और संक्रमण से बचाने में मदद मिलती है। पपीते का नियमित सेवन मर्द और औरत की सेहत में सुधार करता है।
अच्छी सेहत के लिए पपीता कब खाएं
पपीता सेहत के लिए उपयोगी है,इसका सेवन सुबह खाली पेट किया जाए तो पूरा दिन पाचन दुरुस्त रहता है, बॉडी को भरपूर पोषण मिलता है और वजन भी कंट्रोल रहता है।