स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली के साथ-साथ स्वस्थ आदते भी जरूरी होती है। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जिनकी कई ऐसी आदतें होती हैं जिसके कारण उनका स्वास्थ्य प्रभावित होता है। पहले के जमाने में लोग बैठकर खाते थे, फिर लोग टेबल-कुर्सी पर बैठकर खाने लगे और अब ऐसा समय आ गया है कि लोग खड़े होकर खाना शुरू कर दिए हैं। हालांकि यह आदत बिल्कुल गलत है और इससे कई स्वास्थ्य समस्या होने का खतरा भी बढ़ जाता है। कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें इस बात की जानकारी भी नहीं होती है और इस वजह से वो खड़े होकर खाना बंद नहीं करते हैं। लोगों को इस बात की सही जानकारी होनी चाहिए कि खड़े होकर खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।

खाना पचता नहीं है
खड़े होकर खाना खाने से खाना सही तरीके से पचता नहीं है। यदि खाना नहीं पचेगा तो आपको पेट से जुड़ी कई समस्या होने का खतरा बढ़ जाएगा और पाचन शक्ति भी कमजोर हो सकती है।

आंते सिकुड़ जाती है
यदि आपको भी खड़े होकर खाने की आदत है तो आप इस आदत को छोड़ दें क्योंकि यदि आप नियमित रूप से खड़े होकर खाते हैं तो इससे आपकी आंते सिकुड़ जाती हैं और आपको पेट दर्द या पेट में सूजन होने की समस्या हो सकती है।

पैरों में जूते-चप्पल होते हैं
खड़े होकर खाते वक्त पैरों में जूते-चप्पल होते हैं जिससे पैर गर्म रहते हैं। आयुर्वेद का कहना है कि खाना खाते समय पैर ठंडे होने चाहिए।

एकाग्रता कम होती है
खड़े होकर खाने से मन हमेशा अशांत रहता है जिसके कारण मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। मन की अशांति के अलावा खड़े होकर खाने से एकाग्रता भी कम होती है जिसकी वजह से रोजमर्रा की जिंदगी के कामों में भी परेशानी आती है।

मोटापा बढ़ता है
जैसा की हमने ऊपर बताया है कि खड़े होकर खाने से खाना सही तरीके से पचता नहीं है और खाना नहीं पचने से मोटापा बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाती है। शरीर में फैट एकत्रित होने लगता है और कैलोरी की मात्रा भी बढ़ जाती है।