Immunity Booster: कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में मजबूत इम्युनिटी अहम भूमिका निभा रही है। कोविड-19 की दूसरी लहर को अधिक खतरनाक व संक्रामक बताया जा रहा है जिससे बचने की लोग तमाम कोशिशें कर रहे हैं। हेल्दी रहने के लिए इम्युनिटी का मजबूत होना अति आवश्यक है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए अच्छा भोजन और शारीरिक सक्रियता जरूरी है। डॉक्टर्स का मानना है कि कुछ मौसमी फूड्स भी इम्युनिटी बूस्ट करने में सहयक माने जाते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कुछ चीजों का साथ में सेवन करने से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है।
हल्दी पाउडर और शहद: विशेषज्ञों का मानना है कि हल्दी और शहद दोनों ही इम्युनोमॉड्यूलेटर माने जाते हैं जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कारगर है। आधा चम्मच हल्दी पाउडर और उसमें शहद मिलाकर नियमित रूप से रात को सोते समय दूध के साथ पीयें। इससे इम्युनिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी।
गुड़ और तिल: तिल के साथ गुड़ खाने से फ्लू, सर्दी-जुकाम, बुखार और बलगम से पीड़ित होने का खतरा कम रहता है। गुड़ खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता तो मजबूत होती ही है, साथ ही शरीर को लड़ने की ताकत प्रदान करता है। वहीं, तिल की गर्माहट बलगम को तोड़ने में सहायक है।
सेब का सिरका और लहसुन: ऐप्पल साइर विनेगर को इम्युनिटी बूस्टर की श्रेणी में रखा जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन-सी होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। वहीं, लहसुन में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी इम्युन सिस्टम को बेहतर होता है। ये दोनों ही चीजों को इम्युनोमॉड्यूलेटर कहा जाता है। सेब के सिरके में लहसुन की 2 कलियों को एक दिन भिगोकर रख दें। फिर अगले दिन इसका सेवन करें।
आंवला और जीरा: सम्पूर्ण सेहत के लिए आंवला को खजाना माना जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन-सी मौजूद होता है जो इम्युनिटी को मजबूत करने में कारगर है। वहीं, इम्युन सिस्टम को मजबूत करने में जीरा भी सहायक है। ये गले में खराश, कफ, कोल्ड और खांसी जैसी परेशानियों को भी दूर करता है। रात भर साबुत जीरा को एक गिलास पानी में भिगोएं। सुबह इस पानी को आंवले के जूस में मिलाएं और सेवन करें।
हल्दी के साथ गुड़: हल्दी के साथ गुड़ खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है। ऐसे में इसके सेवन से ऑटो-इम्युन डिजीज का खतरा कम होता है।