Ways to Get Rid of Bad Breath: सांसों की बदबू जिसे हैलिटोसिस के नाम से भी जाना जाता है। किसी व्यक्ति के मनोविज्ञान पर सांस की बदबू एक बड़ा और बुरा प्रभाव डाल सकता है। परिवार, दोस्तों या अन्य लोगों के साथ मेलजोल करते समय यह एक व्यक्ति को असहज और कम आत्मविश्वास का अनुभव करा सकता है। यही कारण है कि ओरल हेल्थ का ध्यान रखना चाहिए और सांसों की बदबू से छुटकारा पाने का इलाज निकालना चाहिए। आइए जानते हैं सांसों से आने वाली बदबू के पीछे का कारण क्या है और इससे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है।

सांसों में बदबू किन कारणों से होती है?
सांसों में बदबू सल्फर और केटोन्स जैसे मॉलेक्यूल के कारण होती है। कुछ लोगों में यह खाए गए भोजन या उन दवाओं से विकसित होता है जो वे ले रहे होते हैं। अन्य कारण रेस्सिरटरी सिस्टम, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम या यूरिनरी सिस्टम के अनुचित कार्य हो सकते हैं। रात भर मुंह में रहने वाले फूडस पार्टिकल्स बैक्टीरिया में बदल जाते हैं और सांसों में बदबू पैदा करते हैं।

सांसों की बदबू से कैसे बचा जा सकता है?

– कुल्ला करना, माउथ स्प्रे और च्विइंग गम का इस्तेमाल करना आपको मुंह की बदबू से छुटकारा दिला सकता है।

– पीरियोडोंटल ट्रीटमेंट(मसूड़ों की बीमारी) जैसे ओरल कैविटी के अंदर मौजूदा बीमारी का इलाज कारगर हो सकता है।

– अपना ब्रश और टूथपेस्ट ध्यानपूर्वक चुनें क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण चीज होती है। सही टूथपेस्ट का इस्तेमाल आपके मुंह की बदबू को कम करता है।

– डेंटल प्रोफेशनल से छह महीने में एक बार दांतों की स्केलिंग और पॉलिशिंग करवाना, मौखिक स्वच्छता बनाए रखने और खराब सांस को कम करने में मदद कर सकता है।

– उचित ब्रश, डेंटल फ्लॉस और इंटर-डेंटल ब्रश का उपयोग करना बहुत महत्वपूर्ण है।

– ब्रश करते समय अपनी जीभ को साफ करना भी महत्वपूर्ण है। दांतों को ब्रश करते समय आपको बहुत धीमा होना चाहिए क्योंकि कठोर तरीके से करने से नुकसान हो सकता है।

– कैविटी भी सांसों की बदबू का कारण हो सकता है। संक्रमित दांतों के एंडोडोंटिक उपचार से सांस की बदबू को कम करने में मदद मिल सकती है।

(और Health News पढ़ें)