फलों का सेवन सेहत के लिए बहुत उपयोगी होता है। फलों में पपीता एक ऐसा फल है जो लगभग सारे साल मिलता है। इस फल में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें  विटामिन C, विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता हैं, दृष्टि में सुधार करता है और रंगत में निखार लाता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन की एक स्टडी के अनुसार, पपीते के गूदे में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन E,विटामिन B, कॉम्प्लेक्स विटामिन जैसे पैंटोथेनिक एसिड और फोलेट, साथ ही मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे मिनरल्स और फाइबर मौजूद होते हैं जो बॉडी के लिए जरूरी हैं।

पपीता एक साधारण सा फल है, लेकिन इसके अद्भुत स्वास्थ्य लाभ हैं। आयुर्वेद से लेकर न्यूट्रिशनिस्ट तक सभी इसके गुणों की सराहना करते हैं। पपीते में पाए जाने वाला एंजाइम पेपेन (Papain) पाचन में मदद करता है और पेट में सूजन को रोकता है। पपीते में विटामिन, बायोएक्टिव कंपाउंड और लिपिड की संरचना मौजूद है जो सूजन को कम करती है, थ्रोम्बो जेनेसिस और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाती है और हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करती है। ये सभी कारक मोटापे से जुड़े होते हैं।

सेहत के लिए उपयोगी इस पपीते का नाश्ते में 1 कटोरी सेवन करने से पाचन में सुधार होता है और मोटापा कम होता है। अब सवाल ये उठता है कि अगर रोज सुबह नाश्ते में एक कटोरी पपीता का सेवन किया जाए तो सेहत पर कैसा असर होता है।

तेज से घट सकता है वजन

रोज सुबह एक कटोरी पपीते का सेवन करने से पेट की चर्बी घटाना आसान होता है। पपीता सुबह खाली पेट लेने पर भूख कंट्रोल रहती है और दिनभर खाने की क्रेविंग कम होती है। ये कम कैलोरी वाला और फाइबर से भरपूर फल है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है। पपीते का सेवन वजन कम करने में सहायक है और इसे नियमित रूप से खाने से वजन घटाने में आसानी होती है।

दिल के लिए है फायदेमंद

पपीता पोटैशियम, फाइबर और विटामिन से भरपूर होता है जो दिल की सेहत को दुरुस्त करने में मदद करता है। ये पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने, रक्त प्रवाह बेहतर बनाने, हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में मदद करता हैं। इसमें शुगर कम और फाइबर अधिक होने के कारण ब्लड शुगर स्तर भी कंट्रोल रहता है। पपीते में मौजूद पपैन एंजाइम सूजन कम करता है और दिल के लिए जरूरी एंटी इंफ्लेमेटरी गुण प्रदान करता है।

लिवर के लिए है फायदेमंद

स्टडी के अनुसार पपीते में हाइपोलिपिडेमिक, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो जिगर की सुरक्षा और उसके कार्यों में सुधार करते हैं।  इसमें ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो सूजन कम करते हैं और लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। यह पाचन और आंतों की सेहत में सुधार करता है।

कब्ज़ में मिलती है राहत

फाइबर से भरपूर पपीता खाने से कब्ज़ में राहत मिलती है और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसके एंजाइम भोजन को आसानी से पचाने और पेट को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इससे नियामित मल त्याग और पेट से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलती है।

कैंसर से होता है बचाव

कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि पपीते के बीज में कैंसर विरोधी गुण होते हैं और विभिन्न प्रकार के कैंसर जैसे लिवर और प्रोस्टेट कैंसर में लाभकारी हो सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे लाइकोपीन, कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकते हैं और ऑक्सीडेटिव तनाव कम करते हैं। पपीते में कैरोटीन भी होता है, जो महिलाओं में पीरियड के दर्द को कंट्रोल करने में मदद करता है।

महिलाओं के पेट पर बढ़ती चर्बी देती हैं 10 बीमारियों को न्यौता, सदगुरु ने बताया 1 योग जो घटाएगा बीमारियों का रिस्क, स्टमक हो जाएगा फ्लैट। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।