क्या आपको भी बाथरूम में रोज टाइम लगता है, रोज आधा घंटा टॉयलेट शीट पर गुजारने के बाद भी पेट साफ नहीं होता तो आप क्रोनिक कब्ज के शिकार है। आप जानते हैं कि हर सुबह पेट साफ नहीं होने का असर हमारी बॉडी से लेकर ब्रेन तक पर होता है। पेट साफ नहीं होने से बॉडी में टॉक्सिन जमा होने लगते है जो कई तरह से बॉडी में परेशानियां पैदा करते हैं। पेट की गंदगी का असर सिर्फ बॉडी पर ही नहीं बल्कि ब्रेन पर भी होता है। कब्ज की वजह से मिजाज़ चिड़चिड़ा हो जाता है और किसी भी काम को करने में मन नहीं लगता।

अगर पेट सुबह-सुबह खुलकर साफ हो जाए तो आप पूरा दिन फ्रेश और एनर्जेटिक रहते हैं। आप जानते हैं कि नेचर ने हमारी आंतों को कुछ इस तरह डिजाइन किया है कि जो हम आज खाते हैं वो अगले दिन सुबह मल के रूप में पेट से सारा बाहर निकल जाना चाहिए, लेकिन ऐसा सच में हो नहीं पाता। हमारी खराब डाइट और खराब लाइफस्टाइल हमारी बॉडी में पचे हुए इस वेस्ट पार्ट को समय पर बाहर नहीं आने देता।

बॉडी में लम्बे समय तक इस गंदगी के जमा होने से ये धीरे-धीरे आंतों में चिपकने लगता है और आंतों में सड़ता रहता है। आप जानते हैं कि आंतों में मल के सड़ने से आंतों में खतरनाक बैक्टीरिया और टॉक्सिन पैदा होते है जो धीरे-धीरे पूरी बॉडी में फैलने लगते हैं और कई तरह की बीमारियों का कारण बनते हैं। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि रोज पेट साफ नहीं होने से क्रोनिक कब्ज हो  सकता है, पाइल्स,फिशर,अपच, सिर दर्द और स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

आयुर्वेदिक और युनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया आंतों की और पेट की सफाई करना बेहद जरूरी है। आप पेट और आंतों की सफाई के लिए कुछ देसी नुस्खों को अपना सकते हैं और पेट में जमा सालों की गंदगी को साफ कर सकते हैं। एक्सपर्ट ने बताया आप त्रिफला चूर्ण का सेवन रात को सोने से पहले पानी के साथ खा सकते हैं, ये भी कब्ज को दूर करने का अचूक उपाय है।

एक्सपर्ट ने बताया अगर आप कब्ज और आंतों की गंदगी को साफ करना चाहते हैं तो आप रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में इसबगोल की भूसी को अच्छे से मिक्स करके खाएं। दूध के साथ ये पाउडर मिक्स करके खाने से पेट से लेकर आंत तक की हेल्थ दुरुस्त हो जाएगी। आइए जानते हैं कि दूध के साथ इसबगोल का सेवन कैसे आंतों को हेल्दी रखता है और पेट को साफ करता है।

इसबगोल का सेवन कैसे पेट और आंतों को करता है साफ?

इसबगोल Plantago ovata नामक पौधे से मिलता है। आयुर्वेद में इसबगोल (Psyllium husk) को प्राकृतिक रेचक (Natural Laxative) और पाचन सुधारक माना गया है। यह पेट और आंतों को साफ रखने के लिए बहुत उपयोगी है। इन पाउडर में सॉल्यूबल और इंसॉल्यूबल फाइबर भरपूर होता है जो पेट साफ करने का काम करता है। आप कभी एक गिलास पानी में एक चम्मच इस भूसी को भिगोकर देखें,तो ये एक जेल जैसा पदार्थ बन जाता है। इसका जैल जैसा आकार इसमें मौजूद घुलनशील और अघुलनशील फाइबर के कारण होता है। जब इस भूसी को खाते हैं तो ये हमारे पेट में भी इस तरह जेल का आकार ले लेता है जिससे आंतों में चिकनाहट आती है। इस चिकनाहट की वजह से ही आंतों में जमा गंदगी बाहर निकलने में मदद मिलती है।

इसबगोल का सेवन कैसे करें

इसबगोल का सेवन रात को सोने से पहले करें तो सुबह उठते ही आपका पेट साफ होगा, पेट में जमा गंदगी भड़भड़ाकर बाहर निकल जाएगी। आप एक गिलास दूध में एक चम्मच ईसबगोल मिलाएं और उसे अच्छे से मिक्स करके तुरंत पी लें। याद रखें कि इसबगोल का सेवन दूध में डालने के तुरंत बाद करें वरना ये दूध में जेल का रूप ले लेगा। इसे खाने के बाद पानी का सेवन ज्यादा करें ताकि ये पेट में जाने के बाद अच्छे से फूलती रहे। आप इसका सेवन रात को ही करें।

सुबह नहीं रात में पिये ये पानी मेटाबोलिज्म हो जाएगा फ़ास्ट और घटेगा वज़न, पाचन होगा ठीक और डायबिटीज का भी होगा इलाज। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।