लिवर हमारी बॉडी के महत्वपूर्ण अंगों में माना जाता है। लिवर भोजन को डाइजेस्ट करने के अलावा बॉडी से टोक्सिन को बाहर निकालने में मदद भी करता है। अनियमित जीवनशैली और खराब खानपान के कारण लिवर से जुड़ी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। फैटी लिवर की समस्या भी एक ऐसी परेशानी है जो डाइट की वजह से पनपती है। बता दें कि फैटी लिवर की समस्या होने पर लिवर में सूजन की परेशानी होने लगती है और इस परेशानी के चलते लिवर डैमेज होने का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक भारत में लीवर की समस्या से होने वाली बीमारियां 10वे पायदान पर है। लीवर की परेशानी में फैटी लीवर की परेशानी लोगों को ज्यादा परेशान कर रही है। एक स्टडी के मुताबिक मौजूदा समय में दुनिया की एक तिहाई आबादी फैटी लिवर की बीमारी से जूझ रही है।

इसलिए फैटी लिवर के मरीजों को खानपान का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। जिसमें लिवर के मरीजों को कुछ चीजों का सेवन न करने की सलाह भी दी जाती है। ठीक उसी प्रकार ऐसे मरीजों में अंडे के सेवन को लेकर भी उलझन बनी रहती है। आज हम आपको बताएंगें फैटी लिवर के मरीजों के लिए अंडे का सेवन करना ठीक होता है या नहीं। आइए जानते हैं कि कारणों की वजह से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।

फैटी लिवर होने के कारण (Causes for fatty liver )

अधिक कैलोरीज वाले भोजन का सेवन करने से।
टाइप-2 डायबिटीज के कारण।
हाई ब्लड प्रेशर के कारण।
मोटापे की समस्या के कारण।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण भी फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।

फैटी लिवर में अंडा खाना चाहिए या नहीं ?(Do patients can eat eggs in the fatty liver )

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार जिन लोगों को लिवर की समस्या होती है उनके लिए अंडे का सेवन करना बहुत लाभदायक माना जाता है। इसके अलावा जो लोग फैटी लिवर की समस्या से ग्रस्त होते हैं वह भी अंडे का सेवन कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहें वह अंडे के सफेद भाग का ही सेवन करें। क्योंकि अंडे के पीले भाग में कैलोरीज की मात्रा भी अधिक होती है और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा भी बढ़ सकता है। बता दें कि अंडे से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है साथ ही यह बीमरियों से भी बचाव करता है और इम्युनिटी को भी बढ़ाने में मदद करता है।