अंडा एक सुपरफूड है जो बॉडी को बहुत फायदा पहुंचाता है। अंडे का सेवन बॉडी के लिए जरूरी विटामिन, खनिज और हाई क्वालिटी प्रोटीन मिलता है। अंडे में विटामिन A, D, E, K, B12, और B6 भरपूर मौजूद होता है जो बॉडी में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। विटामिन डी से भरपूर अंडा हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। अंडे का सेवन करने से याददाश्त मजबूत होती है और वजन कंट्रोल रहता है। बाल से लेकर स्किन और आंखों की हेल्थ के लिए अंडे का सेवन जबरदस्त असर करता है। सेहत के लिए उपयोगी अंडा खाने के बाद कुछ लोगों को पेट में गैस बनती है। कुछ लोग बॉडी में होने वाली पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए अंडा खाना चाहते हैं लेकिन पाचन से जुड़ी समस्याओं के कारण अंडे का सेवन नहीं करते।

एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ बिमल झाजर के मुताबिक अंडे का सेवन अलग-अलग हेल्थ कंडीशन में अलग-अलग प्रतिक्रिया करता है। अंडा खाने के फायदे सभी लोगों को एक जैसे नहीं दिख सकते। कुछ लोगों की सेहत पर अंडा प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

दिल के रोगों में अंडे का सेवन जिस तरह जहर साबित होता है उसी तरह जिन लोगों को अंडे से एलर्जी होती है या जिनके पेट में गैस बनती है उनके लिए भी अंडे का सेवन जहर साबित होता है। आइए जानते हैं कि अंडा खाने के बाद पेट में गैस क्यों बनती है और अंडे का फायदा लेने के लिए और इस परेशानी से बचने के लिए अंडे का सेवन किस खास तरीके से करना जरूरी है।

अंडा खाने से गैस क्यों बनती है?

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अंडे का नियमित सेवन करने से कुछ लोगों को पेट में गैस और दर्द की शिकायत हो सकती है। कुछ लोग अंडा खाना चाहते हैं लेकिन इसे खाने के बाद अपच, गैस और पेट फूलने की परेशानी होने लगती है। कुछ लोगों को पाचन से जुड़ी दिक्कत अंडा पकाने के तरीके पर भी निर्भर करती है। कुछ लोग उबला हुआ अंडा खाते हैं तो कुछ तल कर खाते हैं।

अंडों में सल्फर की मात्रा ज्यादा होती है खासकर अंडे की जर्दी में। अंडे में मौजूद सल्फर पाचन के दौरान गैस पैदा कर सकता है। पेट में गैस बनने से पेट फूल जाता है और पेट में भारीपन महसूस होता है। कुछ लोगों का पाचन तंत्र अंडे में मौजूद प्रोटीन को ठीक से पचा नहीं पाता जिसकी वजह से पेट में गैस,अपच और एसिडिटी होती है। अगर अंडा सही तरीके से नहीं पकाया जाए तो उसे पचाना मुश्किल होता है। जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर होता है उनके लिए अंडे को पचाना मुश्किल हो सकता है। 

गैस से बचने के लिए अंडे का सेवन कैसे करें

  • अगर आपको अंडा खाने के बाद पेट में गैस बनती है तो आप सिर्फ अंडे का सफेद भाग ही खाएं। अंडे की जर्दी में सल्फर मौजूद होता है जो गैस का कारण बनता है।
  • अंडे से गैस बनती है तो आप अंडे का सेवन सही तरह से उबालकर करें।
  • जिन लोगों को अंडे से गैस बनती है वो अंडे का कम मात्रा में सेवन करें।
  • पाचन तंत्र को सुधारने के लिए अंडे का सेवन पुदीना, अजवाइन या हींग के साथ करें।
  • अगर आपको अंडे से एलर्जी है तो आप डॉक्टर से सलाह लें।

फॉस्टिंग शुगर 300mg/dl से हमेशा ज्यादा रहता है तो रात के खाने में ये फूड खाएं, खाली पेट शुगर हो जाएगी नॉर्मल, डिनर डाइट की जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।