Stomach Bloating, Treatment, Cause, Remedy: व्यस्त जिंदगी, अनहेल्दी लाफस्टाइल और खराब डाइट के कारण आजकल लोग कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। पेट की समस्या लोगों के बीच काफी आम हो गई है क्योंकि हेल्दी डाइट के बजाय लोग जंक फूड्स पर अधिक फोकस करने लगे हैं। जंक फूड, ऑयली फूड्स या फिर अधिक मसालेदार खाना खाने से पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इस वजह से लोग अधिक असहजता महसूस करते हैं। लेकिन इस समस्या को कभी भी अनदेखा ना करें वरना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। यदि हर वक्त आपको पेट फूलने की समस्या महसूस हो तो जल्द से जल्द अपने डॉक्टर से संपर्क करें, ताकि यह समस्या अधिक ना बढ़ें।
हर वक्त पेट फूलने की समस्या रहे तो इन बीमारियों का हो सकता है संकेत:
– पेट फूलने के साथ यदि आपके स्टूल से ब्लड आए तो कोलन या फिर यूट्रस कैंसर का संकेत हो सकता है।
– अगर पेट फूलने की समस्या हर समय रहे तो पेट का कैंसर होने का खतरा रहता है।
– पेट फूलने की समस्या रहे तो यह पैनक्रियाटिक कैंसर का संकेत हो सकता है।
– हमेशा पेट फूलने की परेशानी रहे तो पेट में ट्यूमर होने का भी संकेत हो सकता है।
– पेट फूलना हर्निया होने का भी संकेत हो सकता है।
पेट फूलने किसे कहते हैं? आमतौर पर पेट में गैस हो जाने के कारण पेट फूलने की समस्या हो जाती है। इस वजह से पेट का साइज बढ़ने लगता है, साथ ही पेट में सूजन भी होने लगती है। खाना खाने के बाद ऐसा अक्सर लोग महसूस करते हैं। खाना सही तरीके से ना पचने या फिर छोटी आंत में गैस भरने के कारण होने लगती है। लेकिन आप इस समस्या को नजरअंदाज ना करें वरना यह आपके स्वास्थ्य के लिए गंभीर साबित हो सकता है।
हर समय पेट फूलने की समस्या रहे तो क्या करें:
– रोजाना कम से कम 7 से 8 गिलास पानी जरूर पिएं। पानी पेट के टॉक्सिंस को फ्लश कर देता है और पाचन तंत्र को अच्छी तरह काम करने में मदद करने देता है।
– हर समय पेट फूलने की समस्या रहे तो मसालेदार या फिर ऑयली खाना ना खाएं। ऐसा करने से पेट में जलन होने लगती है।
इसके अलावा जंक फूड्स भी ना खाएं।
– एल्कोहल, धूम्रपान और तम्बाकू से खुद को दूर रखें।
