स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी खाना बेहद जरूरी होता है। लेकिन सिर्फ हेल्दी खाना ही जरूरी नहीं होता है, उनसे जुड़ी कुछ और भी बातें और आदतें होती हैं जो जरूरी होती है। कई लोगों को खाना खाने के बाद नहाने की आदत होती है। लेकिन क्या उन्हें इस बात की जानकारी है कि ऐसा करना सही है या गलत? तो आइए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि खाना खाने के बाद नहाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक कैसे होता है और इस बारे में आयुर्वेद और मेडिकल साइंस का क्या कहना है।
नहाने का सही समय क्यों मायने रखता है:
हेल्दी रहने के लिए सबसे जरूरी हेल्दी लाइफस्टाइल होना होता है। ऐसी ही एक आदत होती है नहाने की। लेकिन साथ ही उसका सही समय जानना भी जरूरी होता है। अक्सर कहा जाता है कि खाने के तुरंत बाद नहीं नहाना चाहिए। इस बारे में आयुर्वेद और मेडिकल साइंस दोनों के ही पीछे विशिष्ट कारण हैं।
सेहत के लिए खाने के तुरंत बाद क्यों नहाना नहीं चाहिए:
यदि आपको खाने के तुरंत बाद नहाने की आदत है, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए एक बुरी खबर साबित हो सकती है। खाने के तुरंत बाद नहाने से आपको खाना पचाने में परेशानी हो सकती है और आपका खाना देर से पचता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पेट के चारों ओर ब्लड शरीर के अन्य भागों में बहने लगता है।
आयुर्वेद क्या कहता है?
आयुर्वेद का मानना है कि जब आप भोजन को पचाने की प्रक्रिया में मदद करने के लिए भोजन करते हैं तो शरीर में अग्नि तत्व सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में जब आप खाना खाने के तुरंत बाद नहाते हैं, तो शरीर का तापमान कम हो जाता है और पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है।
मेडिकल साइंस क्या कहता है?
चिकित्सा विज्ञान के अनुसार, शॉवर लेने के बाद आपके शरीर का तापमान कम हो जाता है। चूंकि शरीर ठंडा होना शुरू हो जाता है, इसलिए पाचन में सहायता के लिए मानक तापमान को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है।
(और Health News पढ़ें)
