Diet Chart for High Uric Acid Patients: शरीर के जोड़ों और टिश्यूज में यूरिक एसिड की अधिकता से कई लोगों को गाउट नाम की बीमारी हो जाती है। इस बीमारी में लोगों को पैर के अंगूठे के पास सूजन के साथ पूरे पैर में दर्द की शिकायत भी होती है। इसके अलावा, यूरिक एसिड बढ़ने से शरीर के कई हिस्से प्रभावित होते हैं। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा कम बनी रहे इसके लिए किन चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। आइए जानते हैं ‘लाइब्रेट’ की एक खबर के अनुसार क्या होना चाहिए आपके हफ्ते भर का डाइट।
रविवार: नाश्ता में आप 4 इडली, कम दाल में बनाया गया आधा कप सांभर के साथ ही 1 चम्मच नारियल चटनी भी खा सकते हैं। इसके अलावा, 1 गिलास टोन्ड मिल्क या फिर चाय पी सकते हैं। 2 घंटे बाद एक मध्यम आकार का नाशपाती खाएं। दिन के भोजन के समय 1 कप ब्राउन राइस के साथ 2 जवार रोटी, आधा कप रसम, आधी कटोरी पत्तेगोभी की सब्जी और 1 गिलास छांछ पीयें। शाम में 1 कप ग्रीन टी के साथ 2-3 बिस्किट खाएं। वहीं रात के खाने में 3 बाजरे की रोटी के साथ आप आधी कटोरी भिंडी की सब्जी और आधा कप सलाद खा सकते हैं।
सोमवार: सुबह आप 1 गिलास दूध में आधा कप कॉर्नफ्लेक्स डालकर खा सकते हैं। वहीं दिन में एक मध्यम आकार का अमरूद खाएं। लंच में 1 कप ब्राउन राइस के साथ 2 बाजरा रोटी, आधा गिलास मेथी वाला छांछ पीयें और आधी कटोरी मूली की सब्जी खाएं। शाम में 1 कप ग्रीन टी के साथ 2-3 बिस्किट खाएं। वहीं रात के खाने में 3 जवार रोटी के साथ आप आधी कटोरी गोभी की सब्जी और आधा कप सलाद खा सकते हैं।
मंगलवार: नाश्ते में आप 3 राइस डोसा के साथ कम दाल वाला सांभर, 2 चम्मच करी पत्ते का पाउडर खा सकते हैं। साथ में 1 गिलास दूध भी पीयें। कुछ देर बाद एक मीडियम साइज का संतरा खाएं। 2:00-2:30 के बीच में 1 कप ब्राउन राइस के साथ 2 जवार रोटी, आलू-बैंगन की सब्जी और आधा कप रसम खाएं। शाम में 1 कप ग्रीन टी के साथ 2-3 बिस्किट खाएं। वहीं रात को 3 बाजरा रोटी के साथ आप लौकी मेथी की सब्जी और आधा कप सलाद खा सकते हैं।
बुधवार: सुबह आप 3 उत्तपम के साथ 2 चम्मच मेथी की चटनी और 1 गिलास दूध पी सकते हैं। दिन में 1 केला खाएं और लंच में ब्राउन राइस और 2 बाजरे की रोटी के साथ फ्रेंचबीन्स की सब्जी खाएं और मेथी वाला छांछ पीयें। शाम में ग्रीन टी के साथ बिस्किट खाएं और रात में 3 जवार रोटी के साथ अरबी की सब्जी और सलाद खाएं।
गुरुवार: नाश्ते में 1 कप सब्जी डालकर बनाया गया बाजरे के उपमा के साथ 1 गिलास दूध पीयें। दिन में 1 मस्कमेलन खाएं और दोपहर के भोजन में ब्राउन राइस और 2 जवार रोटी के साथ चिचिंडे (Snake Gourd) की सब्जी खाएं और छांछ पी सकते हैं। शाम में ग्रीन टी के साथ बिस्किट खाएं और रात में 3 बाजरे की रोटी के साथ तोरी की सब्जी और सलाद खाएं।
शुक्रवार: ब्रेकफास्ट में 2 पराठे और चटनी के साथ 1 गिलास दूध पीयें। दिन में 100 ग्राम अनार खाएं और लंच में ब्राउन राइस और 2 बाजरे की रोटी के साथ शिमला मिर्च की सब्जी खाएं और छांछ पीयें। शाम में ग्रीन टी के साथ बिस्किट खाएं और रात में 3 जवार रोटी के साथ कच्चे केले की सब्जी और सलाद खाएं।
शनिवार: नाश्ते में 4 ब्रेड के सैंडविच के साथ 1 गिलास दूध पीयें। दिन में 100 ग्राम पपीता खाएं और लंच में ब्राउन राइस और 2 जवार रोटी के साथ रसम और परवल की सब्जी खाएं और छांछ पीयें। शाम में ग्रीन टी के साथ बिस्किट खाएं और रात में 3 बाजरे की रोटी के साथ टिंडे की सब्जी और सलाद खाएं।