How to Stop Diarrhea this summer: गर्मियों में डायरिया काफी परेशान करता है। डायरिया ना सिर्फ पेच की समस्या को बढ़ाता है बल्कि कमजोरी का कारण भी बनता है। गर्मी में यह समस्या अधिक इसलिए होती है क्योंकि लोग अधिक जंक फूड्स या ऑयली खाना खाते हैं या फिर रोड साइड वाले ड्रिंक्स पीते हैं। कई लोगों की पाचन शक्ति कमजोर होती है जिसके कारण डायरिया की समस्या हो जाती है। ऐसे में कई लोग दवाइयां खाते हैं ताकि जल्द से जल्द राहत मिल जाए। लेकिन आप कुछ आसान सी चीजों को कर के भी डायरिया की समस्या को कम कर सकते हैं या इससे बच सकते हैं।
नारियल पानी पिएं:
नारियल पानी गर्मी के मौसम के लिए काफी अच्छा होता है। डायरिया से ग्रसित लोगों के लिए भी नारियल पानी अच्छा होता है क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स होता है। साथ ही इलेक्ट्रोलाइट भी होता है जो हाईड्रेटेड रखने में मदद करता है।
ओआरएस पिएं:
गर्मी में ओआरएस पीना फायदेमंद होता है। डायरिया के मरीजों के लिए ओआरएस पीना लक्षणों को कम करता है। 1 गिलास पानी में 1 चम्मच नमक और चीनी मिलाएं और थोड़े-थोड़े समय पर पिएं।
कच्चा केला और चावल:
डायरिया के मरीजों के लिए कच्चा केला और चावल खाना फायदेमंद होता है। इनमें मौजूद पोषक तत्व दस्त को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही पाचन भी बेहतर करता है। कच्चा केला को उबालकर चावल और नमक के साथ खाने से दस्त से राहत मिलती है।
अदरक वाली चाय:
अदरक वाली चाय में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटीऑक्सीडेंट गुण दस्त की समस्या को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही दस्त के कारण होने वाली परेशानी को भी कम करता है।
डायरिया के लक्षण/कारण:
1. पेट के नीचले हिस्से में तेज दर्द होना।
2. शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाना।
3. उल्टी, बुखार और शरीर में दर्द होना।
4. अत्यधिक कमजोरी हो जाना।
5. चक्कर आना।
(और Health News पढ़ें)