Sugar Control During Diwali: दिवाली के साथ ही त्योहारी सीजन भी शुरू हो चुका है। दीपावली के अवसर पर मिठाइयों का सेवन अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को बहुत ध्यान रखना पड़ता है। दिवाली के मौके पर मिठाइयों को देखकर खुद को रोक पाना आसान नहीं होता और हम स्वाद के तौर पर थोड़ा-थोड़ा करके अधिक मीठा खा लेते हैं। इसके अलावा मीठा नहीं खाते तो फलों का सेवन कर लेते हैं। ऐसे ही कुछ फलों के सेवन से शुगर लेवल अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में हम इस खबर में आपको कुछ फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें शुगर के मरीजों को नहीं खाना चाहिए।

शुगर मरीज नहीं के इन फलों का सेवन

केला

शुगर के मरीजों को केले के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि केले में कार्बोहाइड्रेट और चीनी की मात्रा अधिक होती है। केले के सेवन से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है।

अंगूर

मधुमेह के मरीजों को अंगूर भी नहीं खाने चाहिए। अंगूर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत अधिक होता है, जो शुगर का लेवल बढ़ा देता है।

खरबूजा

खरबूजे में भी शुगर की मात्रा अधिक होती है। इसके सेवन से शुगर लेवल बढ़ने का खतरा अधिक हो जाता है।

कितने प्रकार का होता है शुगर यानी मधुमेह दो प्रकार का होता है। टाइप 1 और टाइप 2। शुगर के सामान्य लक्षणों में बार-बार प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, थकान और नजर कमजोर होना शामिल है। शुगर के मरीजों को अपने खानपान पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। तभी इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है।

बता दें कि मधुमेह को शुगर रोग के नाम से जाना जाता है। यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। इसमें शरीर ब्लड शुगर यानी ग्लूकोज को नियंत्रित नहीं कर पाता है। शुगर होने से धीरे-धीरे शरीर में अन्य स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।