Mahendra Singh Dhoni’s diet secret: टीम इंडिया के मिस्टर कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी जितने शांत रहते हैं उतने फुर्तीले और ताकतवर भी नजर आते हैं। विकेट के पीछे की उनकी फुर्ती की तो पूरी दुनिया कायल है। जैसा कि हमें पता है विश्व कप शुरू हो गया है। देश को विश्व कप दिलाने वाले धोनी का ये आखिरी वर्ल्ड कप होगा। इस टूर्नामंट से पहले धोनी की फिटनेस पर तमाम दफे सवाल उठे लेकिन धोनी जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं वो अविश्वसनीय है। सोचने वाले सोचते होंगे कि आखिर 37 की उम्र में भी धोनी इतनी ताकत के साथ इतने लंबे-लंबे छक्के कैसे मार लेते हैं। तो आईए हम बताते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी की इस चीते जैसी फुर्ती और ताकत के पीछे क्या राज है।
दूध में बसी है Dhoni की जान:
धोनी की फिटनेस का राज कही ना कही दूध भी है। धोनी को दूध बेहद पसंद है। वह रोजाना अपनी डाइट में दूध जरूर शामिल करते हैं। बता दें कि धोनी रोजाना 4 लीटर दूध पीते हैं और यही कारण है कि वह 37 की उम्र में भी तंदरूस्त हैं। दूध से उन्हें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और विटामिन-डी मिलता है।
धोनी के फिटनेस का राज:
धोनी रोजाना बैडमिंटन और फुटबॉल जरूर खेलते हैं। जिम में वह स्क्वाट्स, डेडलिफ्ट, पुशअप्स, पुलअप्स, डम्बल प्रेस और कार्डियो जरूर करते हैं।
प्रोटीन वाले फूड्स खाते हैं:
मांसपेशियों की मजबूती के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी होता है। इसलिए धोनी भरपूर मात्रा में चिकन और उबले अंडे जरूर खाते हैं। साथ ही वह हरी सब्जियां और सलाद भी जरूर खाते हैं।
धोनी नाश्ते में क्या खाते हैं:
धोनी नाश्ते में प्रोटीन वाले फूड्स ही अधिक खाते हैं जैसे- प्रोटीन शेक, ड्राई फ्रूट्स, दही, चिकन सैंडविच और ताजे फल। इन सभी चीजों के साथ वह दूध लेना बिल्कुल भी नहीं भूलते हैं।
धोनी नहीं खाते हैं अधिक जंक फूड्स:
आमतौर पर धोनी घर का बना खाना ही खाते हैं। लंबे समय से उन्होंने जंक फूड्स खाना बंद कर दिया है। वह रोजाना हेल्दी चीजें ही खाते हैं।
डिनर में क्या खाते हैं:
धोनी रात के खाने में 2 रोटी, चिकन, सब्जियां और सलाद खाते हैं। साथ ही फल भी जरूर खाते हैं। इसके अलावा वह एनर्जी ड्रिंक लेना कभी भी नहीं भूलते हैं।
(और Health News पढ़ें)

