बरसात का मौसम जहां एक ओर गर्मी से राहत दिलाता है, वहीं दूसरी ओर यह कई बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा देता है। डेंगू बुखार उन्हीं में से एक गंभीर वायरल संक्रमण है, जो खासतौर पर एडीज एजिप्टि (Aedes aegypti) मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर साफ पानी में पनपता है और दिन में अधिक सक्रिय होता है। इन मच्छरों के पनपने के लिए बरसात का मौसम माकूल माहौल है। बरसात का मौसम कई बीमारी का कारण बनता है। इस दौरान मच्छर से होने वाली बीमारी डेंगू का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। हर साल जुलाई से अक्टूबर के महीने में डेंगू के मामलों में काफी बढ़ोतरी होती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में हर साल करीब 39 करोड़ लोग डेंगू से संक्रमित होते हैं, जिनमें से लाखों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। डेंगू बुखार मच्छर के काटने से होने वाली एक गंभीर बीमारी है। यदि समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से घट सकती है, जो जानलेवा साबित हो सकती है।

एडीज मच्छरों के काटने से ये संक्रमण फैलता है। यह बीमारी विशेष रूप से बरसात और उसके बाद के मौसम में अधिक फैलती है क्योंकि इस समय साफ पानी इकट्ठा होने से मच्छर तेजी से पनपते हैं। डेंगू बुखार होने पर मरीज की बॉडी में कुछ खास लक्षण दिखते हैं जैसे

  • अचानक तेज बुखार होना जो 103°F से 105°F तक हो सकता है।
  • तेज सिरदर्द होना
  • आंखों के पीछे तेज दर्द होना
  • हड्डियों में तेज दर्द होना
  • मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना
  • बॉडी में लाल चकत्ते होना
  • उल्टी या मतली होना
  • थकावट और कमजोरी होना
  • गंभीर मामलों में नाक या मसूड़ों से खून आना, पेशाब या उल्टी में खून
  • प्लेटलेट्स की संख्या में तेज गिरावट हो सकती है।

डेंगू से कैसे करें बचाव ?

  • डेंगू मच्छर गंदे नहीं साफ पानी में पनपता है। इस मच्छर से बचाव करने के लिए घर के आस-पास पानी जमा नहीं होने दें।
  • पानी के बर्तनों को हफ्ते में कम से कम एक बार खाली करें।
  • सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
  • ये मच्छर दिन में हमला करता है इसलिए दिन के समय पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
  • मच्छर भगाने वाले पौधे जैसे तुलसी, लेमन ग्रास को घर में रखें।
  • दिन के समय सोने से बचें

कितने दिनों तक डेंगू का रह सकता है बुखार

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की एक रिपोर्ट के मुताबिक डेंगू का बुखार एक हफ्ते तक रह सकता है। हालांकि गंभीर स्थितियों में इसका जोखिम अधिक हो सकता है। बच्चों में डेंगू के लक्षण आमतौर पर हल्के होते हैं। वहीं कुछ वयस्कों में ये हड्डियों में गंभीर दर्द के साथ अन्य जटिलताओं का कारण बन सकता है।

साइलेंट किलर है High Blood Pressure, चुपके से इन 5 अंगों पर करता है हमला, जानिए कैसे इस नुकसान से करें बचाव। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक कीजिए।